13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 2 केंद्रीय मंत्रियों के बेटों में होड़, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान का बड़ा प्लान

Jyotiraditya Scindia and Shivraj Singh Chouhan : मध्यप्रदेश के 2 केंद्रीय मंत्री के बेटे खेल संघों पर हुए काबिज, राजनैतिक जमीन तैयार करने की कोशिश
2 min read
Google source verification
ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान

ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान image patrika

Jyotiraditya Scindia and Shivraj Singh Chouhan : मध्यप्रदेश के 2 केंद्रीय मंत्री बड़े प्लान पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब "भविष्य " की ओर देख रहे हैं। दोनों कद्दावर नेता अपने पुत्रों की राजनीतिक नींव पुख्ता करने में लगे हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे भी इसके लिए तैयार दिखते हैं। राजनैतिक पारी की शुरुआत के लिए खेल संघों की जमीन तलाशी जा रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान के मप्र वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बनने के साथ ही यह होड़ स्पष्ट नजर आने लगी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया पहले से ही मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। वे एक साल से यह पद संभाल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राजनैतिक पारी के लिए खेल संघ की जमीन ढूंढ ली है। वे मप्र वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बने हैं। खास बात यह है कि कार्तिकेय चौहान इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मप्र वॉलीबॉल संघ की साधारण एवं चुनावी सभा बैठक 11 अक्टूबर को हुई थी। इस बैठक में संघ के अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूरी की गई। मप्र वॉलीबॉल संघ की इस बैठक में 2026-2030 के लिए प्रबंध कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

बुदनी विधानसभा सीट के लिए भी उछला था नाम

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान के मप्र वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष पद निर्वाचन ने हर किसी का ध्यान खींचा है। वे अपने पिता की राजनैतिक विरासत के स्वभाविक उत्तराधिकारी माने जाते हैं और इस नाते सक्रिय भी रहते हैं। कार्तिकेय चौहान, शिवराज सिंह चौहान के हालिया विधानसभा और लोकसभा चुनावों का जिम्मा संभाल चुके हैं। पिता द्वारा खाली की गई बुदनी विधानसभा सीट के लिए बेटे का नाम भी उछला था।

यूं ही नहीं बटोरी सुर्खियां

मप्र वॉलीबॉल संघ में कार्तिकेय चौहान की रुचि की खबर ने यूं ही सुर्खियां नहीं बटोरी हैं। दरअसल प्रदेश में खेल संघों के चुनावों को अब सियासत की नर्सरी के रूप में देखा जाने लगा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन भी प्रदेश के क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। वे करीब एक साल पहले एमपीसीए के अध्यक्ष बने थे। महानआर्यमन सितंबर 2025 से मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। खेल संघ में कार्तिकेय चौहान ने एंट्री मारकर नई होड़ भी शुरु कर दी है।