कई बार दीपावली की रात हमें ऐसे जीव दिख जाते हैं, जिन्हें देखते ही हम चीख देते हैं। पर क्या आप जानते हैं दीपावली की रात इनका दिखना शुभ माना जाता है।
भोपाल। दीपावली को आने में अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। साथ ही बच्चे इस अवसर पर पटाखे छुड़ाते हैं। माना जाता है कि दीवाली के समय कुछ ऐसे संकेत भी मिलते हैं, जिससे पता चलता है कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भक्त पर है। इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि मां की अत्यधिक कृपा(good sign) किस पर बनी हुई है ये इस दिन चंद संकेतों से जाना जा सकता है, जानें कुछ ऐसे ही संकेतों ( good sign for diwali)के बारे में...
दीवाली पर छिपकली का दिखना :
दीवाली(diwali) पर छिपकली का दिखना काफी शुभ माना गया है। हालांकि, ऐसे तो छिपकली दीवार पर आसानी से दिख जाती है लेकिन यदि व्यक्ति को दीवाली के त्योहार पर छिपकली दीवार पर रेंगती हुई दिखाई देती है तो पता चलता है कि लक्ष्मी जी की कृपा आने वाली है।
मान्यताओं के अनुसार, छिपकली के दिखने से पैसों की तंगी दूर होती है और ज्यादा से ज्यादा पैसा आता है।
छिपकली दिखते ही ये करें...
शास्त्रों में प्रचलित शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का किसी विशेष समय पर दिखना, जमीन पर या शरीर पर गिरना भविष्य की शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत होता है। इसके अलावा छिपकली(lizard) शरीर के किस खास हिस्से पर गिरी है इससे भी भविष्य की शुभ-अशुभता जुड़ी होती है।
शास्त्रों के मतानुसार छिपकली यदि दिवाली की रात घर में दिखाई दे जाए तो इसे लक्ष्मी (maa lakshmi) का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उसके आने से वर्षों के लिए वह घर सुख-समृद्धि को प्राप्त कर लेती है।
माना जाता है कि जब भी कभी आपको घर में दीवार पर छिपकली दिखे तो तुरंत मंदिर में या भगवान की मूर्ति के पास रखा कंकू-चावल ले आएं और इसे दूर से ही छिपकली पर छिड़क दें।
ऐसा करते हुए अपने मन की किसी मुराद को भी मन ही मन बोलें और यह कामना करें कि वह पूरी हो जाए। ऐसा माना जाता है कि छिपकली एक पूजनीय प्राणी है और इसका पूजन करने से धन संबंधी समस्याओं का अंत हो जाता है।
छछूंदर भी है शुभ...
कई लोगों को शिकायत होती है कि उनके घर में छछूंदरों ने परेशान कर रखा है। लेकिन दिवाली ( good sign for diwali) के पर्व पर छछूंदर का दिखना काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यदि रात में छछूंदर दिख जाए तो आर्थिक फायदा होता है।
बिल्ली का घर में आना
दीपावली की रात बिल्ली का घर में आना भी काफी शुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन यदि बिल्ली घर में आकर दूध पी जाती है तो इससे लक्ष्मी जी की कृपा बनती है।
उल्लू का दिखाई देना:
नवरात्रि के साथ साथ दीवाली की रात में उल्लू का दिखाई देना भी काफी शुभ संकेत( good sign for diwali) माना जाता है। चूंकि, उल्लू को मां लक्ष्मीजी का वाहन माना जाता है ऐसे में मान्यता है कि उल्लू का रात में दिखना काफी शुभ है। जिसे उल्लू दीवाली की रात में दिख जाता है, उसपर लक्ष्मी जी की कृपा आने लगती है।