Documents of government employees are being updated मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के दस्तावेज अपडेट किए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के दस्तावेज अपडेट किए जा रहे हैं। इसके लिए आयुक्त, कोष एवं लेखा द्वारा IFMIS सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए IFMIS के लिए अपने दस्तावेजों में संशोधन का मौका दिया जा रहा है। सभी सरकारी कॉलेजों के कर्मचारियों को भी अपने दस्तावेजों में सुधार के लिए कहा गया है। कॉलेजों के सभी अराजपत्रित संवर्ग यानि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को IFMIS में संशोधन को कहा गया है।
मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपनी जन्मतिथि और नियुक्ति की तिथि में सुधार करने को कहा गया है। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि सुधार के लिए यह अंतिम अवसर होगा, इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रदेश के सभी प्राचार्यों के नाम जारी सर्कुलर में लिखा है कि, IFMIS में जन्मतिथि ओर नियुक्ति दिनांक संशोधन के आवेदन 20 दिसंबर तक हर हाल में भेज दें। इसके लिए निम्न दस्तावेजों की प्राचार्य से सत्यापित प्रति संलग्न करने को भी कहा गया है-