प्रॉप्रटी विवाद के कारण महिला हवलदार के बेटे ने घर में घुसकर DSP को मारी गोली, मौके पर ही मौत
भोपाल. राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में बुधवार देर शाम सनसनी वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने डीएसपी के घर में घुसकर उसे गोली मार दी जिस कारण से डीएसपी की मौत हो गई। गोली मारने वाला युवक महिला हवलदार का बेटा है। बुधवार को महिला हवलदार का बेटा पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ डीएसपी जीएल अहिरवार के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी जिस कारण डीएसपी अहिरवार की मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि महिला हवलदार औऱ डीएसपी के बीच शादी के बाद से संबंध थे। इसी कारण से महिला हवलदार का बेटा संपत्ति मांगने पहुंचा था।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी हिमांशु को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल छोड़कर भागने की कोशिश में था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
कई थानों में एसआई और टीआई रहे थे अहिरवार
अहिरवार को गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने फोनकर एंबुलेंस बुलाई जिसके बाद परिजन अहिरवार को गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अहिरवार भोपाल के कई थानों में एसआई व थाना प्रभारी रहे हैं।
क्या कहना है पुलिस का
मामले की जानकारी देते हुए आइजी जयदीप प्रसाद ने बताया हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद है। आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में एक और युवक के शामिल होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
भोपाल में बुधवार को नाबालिग की रेप के बाद हत्या
इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल में एक और सनसनी वारदात सामने आई थी। जहां एक 13 साल की मासूम छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आरोपी को डर था कि छात्रा परिजनों को उसकी करतूत बता देगी जिस कारण उसकी बदनामी हो सकती है। बदनामी के डर से बचने के लिए उसने छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी।