भोपाल

महेश्वर-इंदौर में सीएम करेंगे शस्त्र पूजन, देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा मोहन सरकार का ‘दशहरा 2024’

Dussehra 2024 : मोहन सरकार और मंत्री आज दशहरे पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सशक्तीकरण और सुशासन का प्रतीक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की राजधानी रहे महेश्वर में शस्त्र पूजन करेंगे.. इसके बाद इंदौर के दौरे पर रहेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2024, 9:17 AM IST
MP CM Dr MOhan Yadav
देवी अहिल्याबाई की राजधानी रहे महेश्वर में और इंदौर में सीएम मोहन यादव करेंगे शस्त्र पूजन. विजयादशमी का मनाएंगे पर्व.

Dussehra 2024: जन्माष्टमी के बाद सरकार और मंत्री अब दशहरे पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सशक्तीकरण और सुशासन का प्रतीक लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की राजधानी रहे महेश्वर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन करेंगे। वह इसके बाद इंदौर आकर शस्त्र पूजन कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में शस्त्र-पूजन करेंगे।

सीएम ने कहा कि इस वर्ष दशहरा पर्व लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर को समर्पित है। उन्होंने हमारे लिए कई अनूठे उदाहरण छोड़े हैं। इसका अहसास नई पीढ़ी को कराना है। यह तभी संभव होगा, जब इस बार शस्त्र-पूजन को विभाग तक सीमित न कर जनता का पर्व बनाएंगे।

महेश्वर में कैबिनेट बैठक भी

लोकमाता के अनुशासन और महिला कल्याण के लिए कामों को नई पीढिय़ों तक पहुंचाने की दिशा में सरकार आगे भी कई कदम उठाने जा रही है। इसमें सबसे अहम महेश्वर में कैबिनेट बैठक करना भी शामिल है। सरकार इसकी घोषणा कर चुकी है और जल्द यह बैठक होगी, ताकि लोकमाता के वैभव को फिर से पटल पर लाया जा सके।

मां अहिल्या 300वीं जयंती

यह साल अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष है। विभिन्न संगठन इस जयंती वर्ष को अलग- अलग तरह से मना रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भी वर्ष भर विविध आयोजन किए जा रहे हैं।

कौन कहां करेगा शस्त्रपूजा

जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री- भोपाल

राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री - रीवा

राकेश सिंह, मंत्री - जबलपुर

मंत्री नारायण कुशवाहा - ग्वालियर

गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री, - सागर

Updated on:
12 Oct 2024, 9:17 AM IST
Published on: