
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दोनों राजदार चेतन गौड़ और शरद जायसवाल से केंद्रीय जेल में पूछताछ लगातार तीसरे दिन जारी रही। शुक्रवार को ईडी की दो अधिकारियों की टीम दोपहर 12 बजे केंद्रीय जेल पहुंची। जो करीब 6 बजे तक सौरभ शर्मा से पूछताछ करती रही।
वहीं सूत्रों के मुताबिक अब तीनों के बयान हो चुके है। तीनों के बयान का परीक्षण करने बाद ईडी की टीम अब तीनों का आमना-सामना करवाकर एक बार पूछताछ कर सकती है। बता दें ईडी की टीम ने तीनों के ठिकाने पर छापे मारकर 1000 पेज से ज्यादा के संदिग्ध दस्तावेजों को बरामद किया था।