11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एडजस्टमेंट डिसऑर्डर’ था टि्वशा को…’, पति समर्थ ने बताया, CBI ने दर्ज किए बयान

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा केस में सीबीआई जांच लगातार जारी है। टि्वशा मानसिक रूप से बीमार थी या नहीं। इस एंगल से भी हो रही जांच.....

3 min read
Google source verification
Twisha Sharma Death Case:

Twisha Sharma Death Case:CBI ने दर्ज किए बयान (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों जेल में है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों 16 जून तक जेल में ही रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस केस में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। बता दें कि सीबीआई पता लगाने में जुटी है कि टि्वशा मानसिक रूप से बीमार थी की नहीं। टि्वशा की सास गिरिबाला सिंह ने बताया था कि टि्वशा मानसिक रूप से बीमार थी। उसका साइकेट्रिस्ट से इलाज भी चल रहा था।

सीबीआई कर रही पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के जांच अधिकारियों ने डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से भी पूछताछ की है। पता लगाया जा रहा है कि ट्विशा वास्तव में किसी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी या उसके इलाज से जुड़े दस्तावेज का इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य से किया गया। डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी ने सीबीआई पूछताछ की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने मरीज की निजी जानकारी साझा करने से साफ मना कर दिया है। उनका कहना है कि मरीज की जानकारी देना अधिकारों का उल्लंघन है। ट्विशा की काउंसलिंग के दौरान हुई व्यक्तिगत बातों का खुलासा नहीं कर सकते।

एडजेस्मेंट डिस्ऑर्डर का शिकार थी टि्वशा ?

टि्वशा के मानसिक रूप से बीमार होने पर परिवार का कहना है कि इलाज और दवाएं तभी शुरू की गईं, जब प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस दौरान ट्विशा का वज़न लगभग 15 किलोग्राम कम हो गया था। पूछताछ का एक और अहम पहलू ट्विशा की मानसिक सेहत पर केंद्रित था।

समर्थ ने पुलिस के सामने दावा किया कि ट्विशा बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थी और उसका बर्ताव अचानक बदल जाता था। बाद में उसने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके बर्ताव और बातचीत के तरीके में अचानक आए बदलावों की वजह से वह खुद भी परेशान रहती थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया था। समर्थ के मुताबिक, डॉक्टर ने उसे 'एडजस्टमेंट डिसऑर्डर' होने की बात कही थी।

टि्वशा प्रेग्नेंसी की खबर से परेशान थी

वहीं दूसरी ओर सीबीआई की पूरी जांच टीम को फोकस टि्वश की प्रेग्नेंसी की ओर है। सूत्रों के मुताबिक डिजिटल एविडेंस से यह साफ हो गया है कि समर्थ और ट्विशा के बीच झगड़े की जड़ प्रेग्नेंसी थी। समर्थ ने ट्विशा से पूछा था कि तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो? यह किसका बच्चा है ? टि्वशा सास गिरिबाला और पति समर्थ ने बताया था कि टि्वशा प्रेग्नेंसी की खबर से परेशान थी। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने न्यायिक हिरासत से पहले मीडिया को बताया था कि प्रेग्नेंसी बेटे और बहू के बीच का मामला है। उन्होंने यह जरूर बताया कि ट्विशा और समर्थ ने आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी।

लैपटॉप-फोन खोलेंगे राज

सीबीआई की जांच टीम ट्विशा का लैपटॉप, समर्थ सिंह का लैपटॉप, उसके दो मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। हालांकि इस पर सवाल खड़ा हो रहा है कि जिन लैपटॉप और मोबाइल फोन में चैट, कॉल डिटेल, मेल, लोकेशन और घटना से पहले-बाद की अहम जानकारी हो सकती थी, उन्हें 13 दिन तक जब्त क्यों नहीं किया गया।