भोपाल

एमपी में पूर्व IAS अफसर की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

Arvind Joshi- ईडी फिर हुई सक्रिय, दिवंगत आईएएस अरविंद जोशी की 5 करोड़ की संपत्तियां जब्त

2 min read
Jan 30, 2026
ईडी ने पूर्व IAS अफसर की संपत्ति जब्त की

Arvind Joshi- एमपी में बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के एक पूर्व IAS की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली गई है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी भोपाल ने दिवंगत अधिकारी अरविंद जोशी की संपत्तियों को जब्त किया है। प्रदेश के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव रहते हुए उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। बाद में अरविंद जोशी के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की थी। जांच में करीब 3 दशक की सेवा अवधि के दौरान उनकी करीब 42 करोड़ रुपए की संपत्ति की बात सामने आई। इसके बाद अरविंद जोशी की करीब साढ़े आठ करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की गई। उनकी पत्नी भी भ्रष्टाचार के केस में फंस गई थीं।

दिवंगत अरविंद जोशी के भ्रष्टाचार के मामले में ईडी फिर सक्रिय हुई है। उनकी 5 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। ईडी ने अरविंद जोशी के भोपाल में स्थित रिसार्ट, खेत और प्लॉट अटैच किए हैं। ईडी भोपाल ने उनकी अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।

ये भी पढ़ें

एमपी का यह स्टेशन बनेगा रेलवे का नया सेंटर, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान की ट्रेनों को जोड़ेगा

पूर्व आईएएस अरविंद जोशी पर जुलाई 1979 से 10 दिसंबर 2010 की सेवा अवधि में 41.87 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनके विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस ने जांच की थी।

पूर्व आईएएस अरविंद जोशी ने कई बेनामी संपत्तियां खरीदीं

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार पूर्व आईएएस अरविंद जोशी ने कई बेनामी संपत्तियां खरीदीं थीं। उनकी कई संपत्तियां पहले ही कुर्क की जा चुकी हैं। अब ईडी ने अरविंद जोशी और उनके परिजनों व सहयोगी एसपी कोहली के नाम की संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें भोपाल का एक रिसॉर्ट, आवासीय भूखंड तथा कृषि भूमि शामिल है।

मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी को प्रमुख सचिव पद से बर्खास्त किया गया था। वे 2010 में आयकर छापे के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति और आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर गए थे। वे लंबे समय तक बीमार रहे और आखिरकार दिल्ली के एक अस्पताल में 4 मार्च 2022 को 68 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

Published on:
30 Jan 2026 09:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर