
भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इधर, चुनाव आयोग ने भी चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 9 मई से प्रशासन अकादमी में अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी शुरू हो रही है।
मध्यप्रदेश में राजनीतिक दलों के साथ ही चुनाव आयोग ने भी धीरे-धीरे अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 9 मई को निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू होने जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रशासन अकादमी में दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग 7 जुलाई तक कई चरणों में दी जाएगी। इसमें चुनाव की प्रक्रिया और उससे जुड़े नियम-कायतों को समझाया जाएगा।
कलेक्टरों को दिए निर्देश
मध्यप्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह के मुताबिक सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के चुनाव से डुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए भेज दें। आयोग मास्टर ट्रेनर नियुक्त करेगा, ये 741 निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। सभी विधानसभाओं में काम करेंगे।
इनका दिया जाएगा प्रशिक्षण
-अभ्यर्थियों की पात्रता और अपात्रता, नामांकन, नाम निर्देशन-पत्रों की जांच।
-डाक मत-पत्र, नामांकन वापसी की प्रक्रिया, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन।
-ईवीएम और वीवीपेड, चुनाव क्षेत्र संबंधी योजना, वल्नरेबल मेपिंग, सुरक्षा व्यवस्था।
-आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय की निगरानी, मतदान के दिन की व्यवस्थाएं।
-मतदान दल एवं मतदान कर्मी और मतगणना व नतीजा परिणाम की घोषणा।
मध्यप्रदेश सरकार
सत्तारूढ़ दलः भारतीय जनता पार्टी
मुख्यमंत्रीः शिवराज सिंह चौहान
चुनाव का माहः नवंबर- दिसंबर 2018
वर्तमान सरकार का कार्यकाल अंतिम दिन 7 जनवरी 2019
मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटें
भाजपा 165
कांग्रेस 58
अन्य 7
कुल 230
MUST READ
AUDIO: मुख्यमंत्री के लिए इस महिला पुलिस अफसर ने बोली ऐसी बात, आडियो हुआ वायरल
बड़ी खबरः बीजेपी सरकार जल्द करेगी मंत्रिमंडल विस्तार, उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति की अटकलें तेज
Breaking: दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अब मुझे जाना है मेरी कुर्सी खाली है
Big Breaking: ये दिग्गज नेता आधी रात को हुआ भाजपा में शामिल, कांग्रेस के उड़े होश
बड़ी खबरः इस दिग्गज नेता ने किया सबसे बड़ा दावा, अबकी बार 200 पार
कांग्रेस नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की राजनीति में लांचिंग की तैयारी, लगने लगीं अटकलें