भोपाल

कांग्रेस को झटकाः चुनाव से पहले स्टार प्रचारक भाजपा में शामिल

कांग्रेस को झटकाः चुनाव से पहले स्टार प्रचारक भाजपा में शामिल
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 3:35 PM IST
bjp
congress star campaigner sadhvi priyanka bharti joined bjp


भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर की 28 तारीख को होने जा रहे चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस खेमे को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की दबंग नेता और कई जिलों में अपना प्रभाव रखने वाली साध्वी प्रियंका भारती भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। पार्टी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट के जरिए यह खुलासा किया है।

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उसकी स्टार प्रचारक और कई जिलों में प्रभाव रखने वाली नेता साध्वी प्रियंका भारती भाजपा में शामिल हो गई हैं। भारती ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक कांग्रेस की स्टार प्रचारक ससाध्वी प्रियंका भारती ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। पार्टी में शामिल होने के बाद साध्वी प्रियंका ने कहा कि वो भाजपा में हिन्दुत्व के मुद्दे को लेकर शामिल हुई हैं।

चुनाव से पहले गर्माई राजनीति
साध्वी के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीति गर्मा गई है। वे अब विदिशा और आसपास के जिलों में मोर्चा संभाल सकती हैं। माना जा रहा है कि साध्वी के प्रभाव वाले क्षेत्र में बड़ी संख्या में साध्वी के अनुयायी हैं, बीजेपी उन वोटों को साधने का प्रयास करेगी। क्योंकि इन क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे, लेकिन इस बार के चुनावों में वो भाजपा के पक्ष में वोट के लिए प्रचार करती हुई नजर आएंगी।

क्या बोली प्रियंका
भाजपा में शामिल होने के बाद प्रियंका ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस में जाना बड़ी भूल थी। बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है और भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित संगठन है। इसलिए बीजेपी में शामिल होकर गौरव का अनुभव हो रहा है।

कांग्रेस को होगा असर
माना जा रहा है कि प्रियंका के कांग्रेस छोड़ने से उसे एक झटका लगा है। इस पर कांग्रेस ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। चुनावी माहौल में प्रियंका का कांग्रेस छोड़ना उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में काफी असर कर सकता है।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद दतिया पहुंची
भाजपा की सदस्या ग्रहण करने के बाद साध्वी प्रियंका भारती शुक्रवार को दतिया पहुंची और पीताम्बरा पीठ में दर्शन किए। उनके दतिया पहुंचने पर दतिया जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Updated on:
27 Oct 2018, 3:35 PM IST
Published on: