भोपाल

MP Chunav 2018 : वाहन भी चर्चा का विषय, किसी ने चुनी लाल गाड़ी तो कोई 26 साल पुरानी जीप पर सवार

MP Chunav 2018 : वाहन भी चर्चा का विषय, किसी ने चुनी लाल गाड़ी तो कोई 26 साल पुरानी जीप पर सवार
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 12:02 PM IST
news
MP Chunav 2018 : वाहन भी चर्चा का विषय, किसी ने चुनी लाल गाड़ी तो कोई 26 साल पुरानी जीप पर सवार

भोपाल@राधेश्याम दांगी की रिपोर्ट...

चुनावी मैदान में उतरे दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के प्रचार और जनसंपर्क के अपने-अपने तरीके हैं। कोई पैदल चल रहा है तो तो कोई गाड़ी को प्राथमिकता दे रहा। अधिकतर प्रत्याशी ओपन जीप पसंद करते हैं। बैठकों में जाना होता है तो वे एसयूवी में सवार हो जाते हैं।

झुग्गी बस्तियों में पैदल ही पहुंचते हैं। इनमें सबसे अधिक दिलचस्प है, उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील और गोविंदपुरा प्रत्याशी कृष्णा गौर की जीप। अकील जहां अपने 26 साल पुरानी अपनी लकी जीप से प्रचार कर रहे हैं तो कृष्णा गौर ने चमचमाती लाल रंग की महिंद्रा जीप को प्राथमिकता दी है। पेश है प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क में उपयोग लाए जाने वाले वाहनों पर एक रिपोट...

जीप में लगवाए बड़े टायर, दिया खास लुक
कृष्णा गौर चमकीले लाल रंग की न्यू ब्रांड जीप इस्तेमाल कर रही हैं। गाड़ी को खास लुक दिया गया है। इसमें बड़े टायर लगे हैं ताकि दूर-दराज, गड्ढों से निकलने में आसानी हो। जीप ओपन है, इस पर सवार कृष्णा गौर हाथ जोड़े खड़ी देखी जा सकती हंै। वे तंग गलियों में पैदल चलती हैं। गोविंदपुरा के पुराने लोगों का मानना है कि कृष्णा अपने ससुर बाबूलाल गौर के स्टाइल में जनसंपर्क कर रही हैं।

गुजरात की इनोवा और बोलेरो से नाप रहे क्षेत्र
उमाशंकर गुप्ता सामान्य दौरों और बैठकों में शामिल होने के लिए गुजरात पंजीकृत इनोवा गाड़ी इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने जनसंपर्क के लिए महिंद्रा बोलेरो गाड़ी तैयार करवाई है। यह गाड़ी ओपन है और इसमें खड़े होकर वे जनता से संपर्क करते हुए नजर आते हैं। क्षेत्र में गुप्ता इन्हीं गाडिय़ों का उपयोग करते हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में झुग्गी बस्तियों की संख्या बहुत है, लिहाजा कदमताल भी करनी पड़ रही है।

अकील की लकी जीप
आरिफ अकील हवाई चप्पल पहनकर 26 साल पुरानी ओपन जीप से जनसंपर्क कर रहे हैं। मिलेट्री डिस्पोजल यह जीप 1992 में खरीदी थी, जिसका नंबर ***** है। इस बार उन्होंने ओपन जीप में मोटे टायर लगवाए हैं।

रामेश्वर भी जीप में सवार
रामेश्वर शर्मा जनसंपर्क के लिए स्कॉर्पियो और महिंद्रा की मैक्स जीप का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जाने के लिए वे स्कॉर्पियो की सवारी करते हैं। साथ में प्रचार के लिए खासतौर से बनवाई गई मैक्स जीप भी साथ होती है। तंग गलियों में जनसंपर्क के दौरान तय स्थान पर वाहन खड़े कर पैदल चलते हैं। शहरी क्षेत्रों में वे खुली महिंद्रा मैक्स से प्रचार करते हैं। ताकि लोगों से रूबरू हो सकें।

Published on: