आयोग हर सप्ताह सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं को प्रेरित करने के चलाएगें कार्यक्रम...
भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कांता राव ने आज एक पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में पदाधिकारी कांता राव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया कैलेंडर जारी किया जाएगा और 19 मई तक हर सप्ताह सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
छह लाख से ज्यादा आवेदन मिले...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे के लिए आवेदन नामांकन जमा होने की अंतिम तारीख से 10 दिन पहले तक लिए जाएंगे। 22 फरवरी के बाद से अभी तक छह लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं जिनमें नाम जोडऩे के लिए 4 लाख और आम काटने के लिए 71 हजार आवेदन मिले हैं। नामों में संशोधन के डेढ़ लाख आवेदन आए हैं।
लक्ष्य से 25 फ़ीसदी अधिक उपलब्ध वोटिंग मशीन...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा का चुनाव कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट लक्ष्य से 25 फ़ीसदी अधिक उपलब्ध है। जिन 27 विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव याचिकाएं अदालतों में चल रही हैं उनमें आरक्षित मशीनों को लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल के लिए हाई कोर्ट से राहत मांगी गई है। 24 मामलों में हाईकोर्ट ने मशीनों का उपयोग करने की अनुमति भी दे दी है।
3715 शिकायतें मिली अभी तक...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी से 22 मार्च तक कुल 3715 शिकायतें मिली है जिनमें से 3073 का निराकरण हो चुका है। 642 शिकायत व कार्रवाई चल रही है। राजनीतिक दलों ने अभी तक 303 शिकायतें की है जिनमें से 57 पर कार्यवाही होना बाकी हैं।
35 राज्य प्रशासनिक सेवा को किया नियुक्त...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद से अभी तक 3 करोड 10 लाख रुपए की नगदी, 2 करोड़ 80 लाख की अवैध शराब ,198 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जिसकी कीमत 14 लाख और 25 लाख का सोना चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं।
अभी तक कुल 7 करोड 70 लाख रुपए से ज्यादा मूल की नगदी और अन्य सामग्री जप्त की जा चुकी है। प्रदेश के 80 आईएएस अफसर 26 आईपीएस अफसर और 35 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दूसरे राज्यों में चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है।