भोपाल

बड़ी खबरः 4 राज्यों में लगने वाली है आचार संहिता, इन तारीखों में होंगे विधानसभा चुनाव

बड़ी खबरः 4 राज्यों में लगने वाली है आचार संहिता, इन तारीखों में होंगे विधानसभा चुनाव
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 5:54 PM IST
elections 2018
elections 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश समेत चार राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। जबकि चुनाव की तारीखों का भी ऐलान जल्द होने वाला है। इधर, मध्यप्रदेश दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने स्पष्ट कर दिया था कि मध्यप्रदेश के चुनाव तय समय पर ही होंगे, इसे आम चुनावों के साथ कराने की फिलहाल संभावना नहीं है।

मध्यप्रदेश में नवंबर में चार राज्यों के चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश में 26 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। जानकारों का भी मानना है कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह सबसे अनुकूल समय है।

-हाल ही में भोपाल दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने सभी दलों से मुलाकात कर चुनाव के संबंध में चर्चा की थी। माना जा रहा है कि पार्टियां भी चाहती हैं कि वोटिंग से पहले 7 नवंबर की दीपावली और 21 नवंबर की ईद दोनों ही संपन्न हो जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोग आ सके।


पिछले चुनावों में ऐसा था कार्यक्रम
-पिछले चुनावों में आयोग ने 4 अक्टूबर 2013 को चुनाव की घोषणा की थी। इसके बाद 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी।


यह है संभावना
-मध्यप्रदेश में एक चरण और छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। सूत्रों का अनुमान है कि पिछले चुनावों की तरह ही इन्हीं तिथियों के आसपास आचार संहिता लग सकती है। जबकि वोटिंग 26 से 30 नवंबर के बीच कराई जा सकती है। इससे पहले अक्टूबर अंत तक चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

यह भी है खास
-मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 17 सितम्बर को आ रहे हैं, वे इस दिन कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत कर देंगे।
-इसके बाद 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में कार्यकर्ताओं के महाकुंभ से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे।


इस साल के अंत में मिजरोम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं अगला साल चुनावों के लिए काफी अहम है क्योंकि अगले साल सिर्फ आम चुनाव नहीं हैं, बल्कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं। जानिये किन राज्यों में आने वाले हैं चुनाव-

कहां कितनी सीटों पर होंगे चुनाव
-इस साल के अंत में मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव होने हैं।
-40 सीटों वाली मिजोरम में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होंगे।
-इसके बाद राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव होंगे। यहां बीजेपी की सरकार है।
-इसके बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव होंगे। इन दोनों ही राज्यों में भी बीजेपी की सरकार है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का कार्यकाल जनवरी 2019 में खत्म हो रहा है। जबकि 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ की रमन सरकार का भी कार्यकाल साथ-साथ खत्म होगा।-मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपने चौथे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरेंगे। यहां 230 सीटें हैं।

Updated on:
15 Sep 2018, 5:54 PM IST
Published on: