2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब साउथ की फिल्म में हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन

अब साउथ की फिल्म में हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 5 Jun 2018, 12:26 PM IST

congress

अब साउथ की फिल्म की तरह हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन

भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच माह बाद होने वाले चुनाव से पहले अब पार्टियों में छींटाकशी का दौर बढ़ गया है। कांग्रेस पर छींटाकशी वाले दो एनिमेटेड वीडियो के बाद अब तीसरा वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार शाम से यह वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। इस वीडियो में शिवराज को हीरो बताते हुए कांग्रेस के तीन नेताओं को विलेन बताया है। इसके अलावा इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ईमानदार पुलिस इंसपेक्टर बताया गया है। कांग्रेस ने इस वीडियो की तीखी आलोचना करते हुए सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करना बताया है।

कमलनाथ के पद संभालने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए थे। अंगद का पांव और थ्री ईडियट्स के गाने आल इज वेल को मध्यप्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में दिखाकर राजनीति गर्मा दी थी। इसके बाद अब तीसरे वीडियो ने फिर तूफान ला दिया है। इस बार साउथ की फिल्म डीजे को मध्यप्रदेश की सियासत में दिखाया है। यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह किसने जारी किया और किसकी तरफ से जारी हुआ, इस बारे में कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

कांग्रेस बोली- सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल हो रहा है
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि चुनाव नजदीक हैं लिहाजा सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक तरीके से अपने संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए। अश्लीलता, असभ्यता और अमर्यादित सामग्रियों से सभी राजनैतिक दलों को बचना चाहिए। ताकि जागरूक समाज में हमारी छवि बरकरार रहे।

MUST READ

चुनाव से पहले सीएम और कमलनाथ के वीडियो ने मचाया तूफान, गर्माई राजनीति, देखें VIDEO

पहले भी आए दो वीडियो
इससे पहले 4 मई को भोपाल आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिवराज सरकार को मध्यप्रदेश में अंगद के पांव की तरह बताया था।

-7 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सीएम शिवराज सिंह को कुछ और ही कह दिया? नाथ थ ने कहा कि शिवराज से दोस्ती के सवाल पर कहा कि कुछ दोस्त लायक होते हैं, कुछ नालायक। इस बयान के बाद राजनीति गर्माई और सोशल मीडिया पर शिवराज को अंगद बताते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो मध्यप्रदेश बीजेपी सोशल मीडिया के चीफ शिवराज सिंह डाबी के ट्विटर हैंडल से अपलोड हुआ था।

शिकाय के बाद दूसरा वीडियो जारी
-अंगद वाले वीडियो की शिकायत कांग्रेस ने सायबर सेल में कर दी थी। जांच शुरू होती इससे पहले फिल्म थ्री इडियट का गाना आल इज वेल कांग्रेस नेताओं पर फिल्मा दिया गया। इस गाने में कांग्रेस पर काफी तंज कसा गया था। कांग्रेस ने इस पर कार्रवाई की मांग की थी।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के एक एनिमेटेड वीडियो के वायरल होने से राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ सोशल मीडिया पर बहस चलने लगी है, तो दूसरी ओर साइबर सेल में इसकी शिकायत भी की गई है।