कांग्रेस ने की साइबर सेल में शिकायत
इस वीडियो के वायरल होने पर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। वीडियो में कमलनाथ के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतू पटवारी, अरुण यादव, को हास्यास्पद रूप से अंगद के अवतार में खड़े शिवराज सिंह के पैरों को हिलाते हुए दिखाया गया है। गुस्साई कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर साइबर सेल में शिकायत कर दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।