27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अब मुझे जाना है मेरी कुर्सी खाली है

Breaking: दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अब मुझे जाना है मेरी कुर्सी खाली है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 3 May 2018, 1:43 PM IST

cm


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सुबह दिल्ली से लौटकर भोपाल में बड़ा बयान दिया है। चौहान के बयान के कई मायने निकाले जाने लगे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल दौरे से एक दिन पहले चौहान ने यह बयान दिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मैं तो जाने वाला हूं और मेरी कुर्सी खाली है। यह बात उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कुर्सी की ओर इशारा करते हुए कही, जिस पर लिखा हुआ था माननीय मुख्यमंत्री। इसके बाद वे लोगों से माफी मांगते हुए कार्यक्रम से जल्द ही चले गए।

इधर, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने इसे सीएम की ओर से मजाक में की गई बात बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस कार्यक्रम में गए थे वहां उस कुर्सी पर लिखा था मुख्यमंत्री। उन्हें जल्दी जाना था। इसलिए उस कुर्सी की ओर इशारा किया और हंसते हुए कहा कि अब मुझे निकलना है, अब मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली है इस पर कोई भी बैठ सकता है। यह सुन कार्यक्रम में लोग हंस पड़े।

दुनिया में कुछ भी परमानेंट नहीं
चौहान दिल्ली से बुधवार सुबह ही भोपाल पहुंचे हैं। इसके बाद आयोजित आनंदम व्याख्यान में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में कुछ भी परमानेंट नहीं है। इसके बाद शिवराज कार्यक्रम से जल्द ही रवाना हो गए। जल्दी रवाना होने से पहले उन्होंने सभी से क्षमा याचना भी की।

अंदर तूफान है
सुखबोधानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि लोग नाचते हैं, वो आनंद में हैं, लेकिन अंदर तूफान है। सुखबोधानंद के वक्तव्य की भी काफी चर्चा हो रही है।

मंत्रीजी बोले- आनंद आएगा
इससे पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाषण के बाद मंत्री लाल सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी कुर्सी के बारे में कहा कि ये ऐसी कुर्सी है जो बैठेगा उसे आनंद आएगा, हर कोई इस पर बैठना चाहता है।

कांग्रेस बोली- जनता से माफी मांगकर इस्तीफा दें सीएम
इधर, मुख्यमंत्री के बयान के बाद कांग्रेस के विधायक डा. गोविंद सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सच्चाई स्वीकारने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगकर इस्तीफा दें और कुर्सी छोड़कर घर जाएं।

भाजपा बोली हंसा मजाक की है बात
इधर, सीएम के बयान पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सीएम की बातें हंसी-मजाक में कहीं गई है। इसे तूल न दें।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का बयान
इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनात ने भी शिवराज के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह को हकीकत समझ आने लगी है। अभी चुनाव में वक्त है, लेकिन शिवराज अभी से हताश होने लगे हैं। नाथ ? ने कहा कि अपने आप को मामा कहने वाले शिवराज के राज में हर वर्ग परेशान है। दलितों को साधने के लिए बीजेपी की रणनीति पर कमलनाथ ने कहा कि अब वक्त हिसाब देने का है, कैसा भी महाकुम्भ कर ले बीजेपी, कुछ नहीं होना।
नाथ ने कहा कि मेरे पास सबसे ज्यादा कमी समय की है।