भोपाल

नये साल में तगड़ा झटका, स्मार्ट मीटर समेत चुकाना होगा बिल, नए टैरिफ में महंगी बिजली

Electricity Bill: शहर के 3.50 लाख उपभोक्ताओं पर हर माह 3.5 करोड़ का बोझ, नए टैरिफ में 7.31 रुपए यूनिट चुकाना होगा बिल, स्मार्ट मीटर के भी लगेंगे पैसे... समझें महंगी बिजली का गण
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2025, 11:10 AM IST
MP News Electricity Bill Give Shock to MP Consumers
MP News Electricity Bill Give Shock to MP Consumers(Photo:freepik)

Electricity Bill: बिजली का प्रस्तावित टैरिफ लागू हुआ तो पहली बार 150 यूनिट से अधिक खपत करने वालों का बिल सात रुपए प्रति यूनिट से ज्यादा की दर से बनेगा। अभी 150 यूनिट तक बिजली खपत पर प्रति यूनिट 6.53 रुपए की दर से बिल बनता है। नई प्रस्तावित दर 7.31 रुपए प्रति यूनिट है। शहर के साढ़े तीन लाख बिजली उपभोक्ता 150 यूनिट बिजली खपत के दायरे में है। ऐसे में इन्हें हर माह करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए अतिरिक्त बिजली बिल भुगतान करना होगा।

उपभोक्ताओं पर कंपनी बिजली बम फोड़ेगी। तय टैरिफ के अनुसार फिक्सचार्ज, प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समेत सुरक्षा प्रभार को शामिल किया जाता है। नए टैरिफ में कंपनियों ने स्मार्ट मीटर का खर्च भी जोड़ा है। यानि ये फ्री नहीं रहेंगे। इनके नाम से भी बिल में चार्ज जोड़ा जाएगा। ऐसे में समझ सकते हैं कि किस तरह बिजली का झटका लगने वाला है।

बिल बढ़ोतरी से कंपनी निकालेगी 1916 करोड

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बिल में बढ़ोतरी से 1916 करोड़ रुपए की बड़ी राशि निकालेगी। एआरआर में इसका जिक्र किया गया है। प्रदेशकी तीन कंपनियां छह हजार 44 करोड़ रुपए बिल में बढ़ोतरी करके निकालना चाहती है।

Electricity proposal Rates increased per unit

बिजली दर को लेकर एआरआर में खर्च और लाभ स्पष्ट

बिजली दर को लेकर एआरआर में खर्च और लाभ स्पष्ट तौर पर दर्ज है। आयोग इस पर आमजन से सुनवाई करके ही निर्णय लेगा।

-क्षितिज सिंघल, एमडी, मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

Updated on:
31 Dec 2025, 11:10 AM IST
Published on: