भोपाल

अवैध वसूली की शिकायत पर हरकत में आया बिजली विभाग, मीटरों की जांच करने पहुंची टीम

मीटर रीडिंग के बदले उपभोक्ताओं से कथित अवैध वसूली और रुपए नहीं देने पर गलत रीडिंग दर्ज कर अधिक बिजली बिल थमाने की शिकायतों के मामले में आखिरकार बिजली विभाग हरकत में आया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 11:02 AM IST
Madhya Pradesh News

शुक्रवार को बिजली विभाग के एई अजीत भूमरकर, जेई योगेश चौरसिया सहित टीम बाजार क्षेत्र में पहुंचे और उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों की जांच की। विभागीय टीम की इस कार्रवाई से उन उपभोक्ताओं को उम्मीद बंधी है, जो लंबे समय से मीटर रीडिंग और बिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे।

दरअसल बिजली मीटर में गलत रीडिंग करने सहित मनमानी की शिकायतें आ रही थी। जिसमें गलत रीडिंग सहित मनमाना बिल थमाने और समय पर रीडिंग नहीं करने के भी आरोप थे। जिसको लेकर ही शुक्रवार को टीम ने शिकायतों के आधार पर मीटरों की जांच की। इस दौरान एक मीटर को संदिग्ध मानकर चेकिंग में डालने के मामले की भी पड़ताल की गई। हालांकि, अधिकारियों की जांच में उक्त मीटर सामान्य पाया गया और उसमें कोई तकनीकी गड़बड़ी सामने नहीं आई। वहीं, लंबे समय से मीटर रीडिंग नहीं लिए जाने की शिकायतों को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी जुटाई और संबंधित मामलों की जांच कर रहे है।

पत्रिका ने उजागर किया मनमानी का मामला, बताई उपभोक्ताओं की पीड़ा-

गलत मीटर रीडिंग करने सहित मनमानी को लेकर पत्रिका ने उपभोक्ताओं की पीड़ा बताई थी। जिसमें हाल ही में की शिकायत में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के मीटर रीडर पर गंभीर आरोपों को उजागर किया। साथ ही जिम्मेदारों के संज्ञान में भी मामला लाए। शिकायतकर्ताओं ने मीटर रीडर पर हर महीने मीटर रीडिंग के बदले 100 से 500 रुपए तक की कथित अवैध राशि मांगने, रुपए नहीं देने पर जानबूझकर अधिक रीडिंग दर्ज करने और उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा एक उपभोक्ता ने रुपए नहीं देने पर उसका बिल नहीं निकालते हुए मीटर को चेकिंग में डालने की शिकायत भी की थी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि कुछ उपभोक्ताओं से कथित रूप से रुपए लेकर वास्तविक खपत से कम रीडिंग दर्ज की जाती है, जिससे बिजली कंपनी को राजस्व नुकसान हो रहा है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के साथ सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बाद ही अब अधिकारी हरकत में आए है।

सिर्फ मीटर नहीं, बिलिंग प्रक्रिया की जांच की मांग-

विभागीय अधिकारियों ने अन्य स्थानों पर भी जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। इधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केवल मीटरों की जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि बिलिंग मशीन में दर्ज मैक्सिमम डिमांड, वास्तविक मीटर रीडिंग और जारी किए गए बिलों का भी मिलान होना चाहिए।

योगेश चौरसिया, जेई, बिजली विभाग, ब्यावरा

Updated on:
28 Nov 2026, 11:02 AM IST
Published on: