भोपाल

पेंट बनाने वाली कंपनी के मैनेजर ने 13 लाख का गबन किया

गिरफ्तार

less than 1 minute read
Jul 12, 2021
पेंट बनाने वाली कंपनी के मैनेजर ने 13 लाख का गबन किया

भोपाल. छोला थाना अंतर्गत रासलाखेड़ी भानपुर स्थित ऑटो मार्क इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर जितेंद्र नरूका ने कंपनी को लाखों रुपए की चपत लगा दी। कंपनी के जनरल मैनेजर विवेक बेलनकर ने इस मामले में छोला थाना प्रभारी के पास एक शिकायती आवेदन दिया था। थाना प्रभारी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि आवेदन की जांच करने पर आरोपी जितेंद्र नरूका के खिलाफ गबन के तथ्य साबित हुए हैं। थाना प्रभारी छोला मंदिर अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाला जितेंद्र शिकायतकर्ता की कंपनी में नौकरी करता था। कंपनी ने जो माल विक्रय के लिए नागपुर से भोपाल भिजवाया था। उसे आरोपी ने अपने हिसाब से बेचकर राशि अपने खाते में जमा कर ली थी। पिछले कुछ महीनों के दौरान आरोपी ने लगातार माल चोरी कर बेचा एवं 13 लाख 27 हजार 975 रुपए अपने खाते में जमा कराए। कंपनी के जनरल मैनेजर की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र नरूका को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on:
12 Jul 2021 12:17 pm
Also Read
View All