
जीतू पटवारी (Photo Source- Patrika)
Jitu Patwari- मध्यप्रदेश में करीब डेढ़ साल की अवधि छोड़कर लगभग ढाई दशक से बीजेपी की सरकार है। कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने के लिए बेकरार है। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश जगाने में जुटे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस 25 साल से सत्ता से बाहर है ऐसे में हर कार्यकर्ता को और अधिक मेहनत करनी होगी। यही नहीं, जीतू पटवारी ने यह भी बताया कि पार्टी को किन नेताओं के बलबूते जीत मिल सकती है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का महत्व रेखांकित किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा ब्लॉक अध्यक्ष हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। बीजेपी को हराने में उनकी सबसे अहम भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर ब्लॉक में जन संवाद नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के बड़े नेता प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल होंगे।
बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर कम से कम 30 हजार परिवारों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना होगा
पीसीसी ने पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मेलन बुलाया। भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में पिछले 25 साल से सत्ता से बाहर है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर कम से कम 30 हजार परिवारों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना होगा।
जीतू पटवारी ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की पार्टी में अहमियत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी जिम्मेदारी सभी के साथ समन्वय बनाकर संगठन को आगे बढ़ाना है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश कर्ज, क्राइम और करप्शन के कैंसर से जूझ रहा है, इसे बचाने के लिए हमें अपनी आहुति देनी होगी।
सम्मेलन में आए कांग्रेस नेताओं को टास्क भी दिए गए। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 25 अप्रेल से लेकर 25 मई तक बनाए गए विधानसभा प्रभारी अपने विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और कार्यकारिणी का सत्यापन करेंगे। 25 मई के बाद पार्टी के हर ब्लॉक पर एक अधिवेशन होगा जिसे जन संवाद कार्यक्रम का नाम दिया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी सहित एक- एक ब्लॉक में जाएंगे।
Updated on:
18 Apr 2026 12:15 pm
Published on:
18 Apr 2026 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
