भोपाल

चुनावी साल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : 62 नहीं 63 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, भेजा प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 62 के बयाज 63 साल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए GAD ने CMO को प्रस्ताव भेजा है।

2 min read
चुनावी साल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : 62 नहीं 63 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, भेजा प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के लिए ये साल चुनावी है। ऐसे में सरकार हर एक वर्ग को साधने का हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सरकारी कर्मचारियों को भी जल्द ही प्रदेश सरकार की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। इस संबंध में शिवराज सरकार जोरों से तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि, सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र अब एक साल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयार कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भेज दिया है।

ये भी जान लें की मौजूदा समय में सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 62 वर्ष है, लेकिन सरकार की ओर से प्रस्ताव पारित होने के बाद रिटायरमेंट की उम्र बढ़कर 63 साल हो जाएगी। खास बात ये है कि, पांच साल में ही ये दूसरा मौका है, जब रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई जा रही है। पहले रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष थी।


GAD ने CMO को भेजा प्रस्ताव

बता दें कि, सूबे के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के रिटायर होने की संख्या ज्यादा है। हालांकि, इसके चलते नई भर्तियां भी अटक रही हैं। मौजूदा परिस्थितियों में सरकारी दफ्तरों में काम चल सके, इसके लिए सरकार रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़ाकर 63 साल की जा रही है। सूत्रों की मानें तो सामान्य प्रशासन विभाग ने मसौदा तैयार करके सीएम कार्यालय भेज दिया है।


पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी बढ़ी थी उम्र

बता दें कि, 2018 में भी शिवराज सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल कर दी थी। पिछली बार भी विधानसभा चुनाव से पहले ही सरकार ने इस मामले पर फैसला लिया था। बता दें कि 1998 में भी दिग्विजय सिंह सरकार ने 58 साल की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाकर 60 वर्ष किया था। हालांकि, इस बार राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 65 साल की जानी चाहिए, लेकिन इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी है।


3 साल में ढाई लाख कर्मचारी होंगे रिटायर

सरकारी अधिकारी - कर्मचारी लगातार रिटायर हो रहे हैं। हालांकि पिछले पांच सालों ये संख्या घट रही है। पहले ये संख्या 7 लाख के करीब थी, लेकिन अब ये संख्या करीब सवा चार लाख ही शेष है।अनुमान है कि, अगले तीन साल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब ढाई लाख होगी। ऐसे में दफ्तरों में करीब दो लाख से भी कम अधिकारी - कर्मचारी रह जाएंगे। अगले 4 साल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या लाखों में है। रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के दौरान दी जाने वाली राशि के रूप में करीब 85 हजार करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। इस सब के चलते सरकार रिटायरमेंट की आयु एक साल और बढ़ाने जा रही है।

शराब के नशे में धुत दो युवक सड़क पर उड़ा रहे थे 500 - 500 के नोट, वीडियो वायरल

Published on:
08 Feb 2023 04:04 pm
Also Read
View All