भोपाल

Health Tips: रात को भूखे पेट सोना हो सकता है खतरनाक, जनिए क्या है वजह

भूखे पेट सोना हमारे शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक है। इससे शरीर में बिमारी और अधिक प्रभावी हो जाती है। और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है।
less than 1 minute read
May 04, 2019
empty stomach sleeping dangerous
empty stomach sleeping dangerous

भोपाल. आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम थकान या फिर आलस की वजह से रात को भूखे पेट सो जाते हैं। इससे गंभीर बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। और हम चिड़चिड़ापन, सर दर्द, कमजोरी के शिकार हो जाते हैं।

भूखे पेट सोने से शरीर में तनाव और बढ़ जाता है। क्योंकि शरीर को हमेशा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। शरीर में ऊर्जा नहीं होगी तो शरीर के अंग काम करना बंद कर देंगे। ये वैसे ही है जैसे गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाए तो गाड़ी चलना बंद हो जाती है।

भूखे पेट सोने से हो सकते हैं कई खतरे

- रात को खाली पेट सोने से आपकी नींद प्रभावित होती है। इससे पेट दर्द और गैसटिक जैसी समस्या भी हो सकती है।

- खाना न खाने से इंसुलिन लेवल प्रभावित होता है और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल बिगड़ जाता है। इससे शरीर में कई अन्य बीमारियां पनप जाती है।

- रात को खाना न खाने से अगला दिन थकान भरा होता है। शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। इससे स्‍वास्‍थ्‍य व कार्य क्षमता पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

- सही समय पर खाना न खाने से थकन होने लगती है। इससे शरीर में आलस और थकान होने लगती है।

पेट के डॉक्टर का कहना

पेट संबंधी बिमारी के विशेषज्ञ डॉ. संजय का कहना है कि भूखे पेट सोना हमारे शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक है। इससे शरीर में बिमारी और अधिक प्रभावी हो जाती है। और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है। कुछ लोग मोटापे के डर से रात में खाना नहीं खाते हैं। लेकिन बिना कुछ खाए सोने की आदत सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। इससे पेट में गैस, पेट में जलन, पेट का फूलना जैसी कई अन्य बिमारियां हो जाती हैं।

Updated on:
04 May 2019 02:02 pm
Published on:
04 May 2019 02:02 pm