
आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले और प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी (Photo Source - Patrika)
Bhopal RTO Officer Murder: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डर मामले में जानकारी मिली है कि मीनाक्षी के ब्वॉयफ्रेंड पवन ने ही भोपाल में किराए का मकान ले रखा था। मीनाक्षी और पवन कई बार यहां पर आकर रुका करते थे। पवन ने रियल एस्टेट कारोबारी केपी चौहान के मकान में को किराए पर लिया था। पुलिस को रेंट एग्रीमेंट भी मिला है। ये रेंट एग्रीमेंट पवन के नाम पर होने की जानकारी भी मिली है। पुलिस दोनों के रिश्ते को लेकर कई लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है। मीनाक्षी का परिवार पवन को पहले से जानता था। मीनाक्षी के पिता के अनुसार दोनों की शादी को लेकर परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। वहीं पवन मीनाक्षी को अपनी पत्नी बताता था।
जानकारी मिली है कि मीनाक्षी 14 सितंबर से तीन दिन की छुट्टी ली थी। उन्हें 17 सितंबर को छुट्टी खत्म होने के बाद दतिया लौटकर ड्यूटी जॉइन करनी थी, लेकिन उन्होंने अपनी छुट्टी आगे बढ़ा ली। उसने अपनी दोस्त को बताया था कि विभागीय पेशी के सिलसिले में जबलपुर हाईकोर्ट जाना है। पुलिस पड़ताल में यह भी सामने आया है कि भोपाल पहुंचने से पहले मीनाक्षी कटनी में रुकी थीं। पुलिस कई एंगलो से मामले की जांच कर रही है। मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
बीते दिन मीनाक्षी के मर्डर के बाद उसकी तीन साल की बेटी की कस्टडी उसके नाना को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि बच्ची अपने नाना के साथ इंदौर घर पर रहेगी। घटना के बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के पिता, जीजा और अन्य रिश्तेदार भी भोपाल पहुंचे थे।
पूरे घटनाक्रम में पुलिस पता लगा रही है कि रात में इतना कुछ होने के बाद भी किसी को आवाज क्यों सुनाई नहीं दी। हालांकि मीनाक्षी की रूममेट ने भी प्रत्यक्ष रूप से घटना को नहीं देखा कि रात में क्या हुआ था। उसका कहना है कि घर में दो कूलर चल रहे थे, इसलिए बाद में अंदर से कोई आवाज उसे सुनाई नहीं दी। उसने ये जानकारी पुलिस को दी है कि दोनों रात को तेज-तेज आवाज में बात कर रहे थे। सुबह जब वह कमरे से बाहर निकली और हॉल की तरफ पहुंची तो मीनाक्षी जमीन पर पड़ी थीं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की पर्ल कॉलोनी में बीते दिन सुबह आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या कर दी गई। वे किराए के मकान में मृत मिलीं। पुलिस ने मौके से कई चीजें बरामद की थी। घटनास्थल से महज 20 मीटर दूर मीनाक्षी के कथित प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी, निवासी सीधी ने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। बता दें कि मीनाक्षी आरटीओ इंस्पेक्टर के पद पर दतिया में पदस्थ थीं। वो एक दिन पहले ही बेटी के साथ भोपाल आई थी। भोपाल में किराए के मकान में पवन और मीनाक्षी रूके थे। पुलिस के अनुसार पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद की आशंका है।
Updated on:
22 Sept 2026 12:57 pm
Published on:
22 Sept 2026 12:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
