22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal RTO Officer मीनाक्षी गोखले का पुराना वीडियो वायरल, सिंघम स्टाइल में कार्रवाई करती दिखी अफसर

Bhopal RTO Officer Murder Update: आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का दो साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अनूपपुर जिले के आमाडाड इलाके का बताया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Sep 22, 2026

bhopal rto officer murder update minakshi gokhale video viral

Bhopal RTO Officer Murder Update: मीनाक्षी गोखले का नया वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- Patrika)

Bhopal RTO Officer Murder Update: मध्य प्रदेश की राजधानी में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (36) का मामला गरमाता जा रहा है। भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की पर्ल कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में सोमवार सुबह मीनाक्षी संदिग्ध हालात में मिली थी। वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि मीनाक्षी का प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी निवासी सीधी था। घटना के बाद पवन ने भी अपनी जान दे दी थी। अब मंगलवार को मीनाक्षी का दो साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2024 का है जब, मीनाक्षी अनूपपुर जिले में परिवहन आरक्षक के रूप में पदस्त थी। इस वीडियो में मीनाक्षी जांच कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों सिंघम स्टाइल में वीडियो नहीं बनाने की समझाइश देती नजर आ रही हैं।

ग्रामीणों से विवाद का वीडियो वायरल

यह वीडियो अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के आमाडाड इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में परिवहन विभाग के दो आरक्षक मीनाक्षी गोखले और ऋतु शुक्ला ग्रामीणों पर दबंगई दिखाती नजर आ रही है। दरअसल, ऋतु शुक्ला एवं मीनाक्षी गोखले के द्वारा में 14 सितंबर जांच की जा रही थी। इसी बीच दो ग्रामीण इंस्पेक्टर के पास पहुंचकर वीडियो बनाने लगे। इससे दोनों इंस्पेक्टर नाराज हो गई। आरक्षक मीनाक्षी वीडियो में ग्रामीणों को वीडियो बनाने से मना सख्ती से मना करते और उनपर कार्रवाई करने की धमकी देते नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ ऋतु शुक्ला ग्रामीणों को अपशब्द कहती और झूठे केस में फंसा देने की धमकी देती नजर आ रही है। इस मामले में ग्रामीणों ने रामनगर थाना क्षेत्र में केस भी दर्ज कराया था।

मिनाक्षी से शादी करना चाहता था प्रेमी, इसी बात को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी वारदात के समय दतिया में पदस्त थी। वह भोपाल के पर्ल कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में अपने प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार, पवन इंस्पेक्टर से शादी से करना चाहता था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर रविवार रात विवाद में पवन ने मीनाक्षी की….। इसके बाद खुद भी दुनिया छोड़ गया। बता दें कि, मीनाक्षी का दो साल पहले डाइवोर्स हुआ था और उसकी 3 साल की बेटी भी है।

बेटी के साथ बनाती थी रील

बता दें कि, मीनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती थी। वह सोशल मीडिया पर अपनी तीन साल की बेटी के साथ रील बनाया करती थी। मीनाक्षी ने कई रील अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।