22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal RTO Officer Murder: ‘तेज आवाज में हो रही थी बहस…’, आधी रात को मीनाक्षी-पवन के बीच क्या हुआ ? हो गया खुलासा

Bhopal RTO Officer Murder: भोपाल आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले हत्याकांड में रूममेट कृतिका ने बताया कि पवन से मिलने के बाद मीनाक्षी खुश थीं, उसने खाना भी बनाया था फिर हम लोग पार्क गए थे।
2 min read
Google source verification
आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले और प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी (Photo Source - Patrika)

आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले और प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी (Photo Source - Patrika)

Bhopal RTO Officer Murder:मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डर मामले में लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे है। बताया जा रहा है कि पवन के मीनाक्षी से मिलने के बाद सब कुछ सामान्य था। मीनाक्षी की रूममेट कृतिका ने पुलिस को जानकारी दी कि मीनाक्षी पवन से मिलने के बाद खुश थी। दोनों के देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि दोनों के बीच कोई समस्या है। हालांकि पहले भी उसने दोनों को लड़ते हुए देखा था लेकिन बाद में सब नॉर्मल हो जाता रहा है।

घूमने गए थे पार्क

कृतिका ने आगे ये भी बताया कि पवन से मिलने के बाद मीनाक्षी खुश थी। उसने हम सब लोगों को लिए रात में खाना भी बनाया था। हम सभी ने बैठकर खाना खाया। खाना खाने के बाद मीनाक्षी, पवन और तीन साल की बेटी के साथ हम लोग पार्क में घूमने भी गए थे। वापस घर आकर थके होने के कारण रात 10:30 बजे तक टहलने के बाद कृतिका सोने चली गई। बताया गया कि कृतिका के साथ मीनाक्षी की 3 साल की बेटी भी सोने के लिए दूसरे कमरे में गई थी। कृतिका का कहना है कि बेटी को साथ सुलाने की बात मीनाक्षी ने ही कही थी।

पवन-मीनाक्षी तेज-तेज कर रहे थे बात

कृतिका ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि दिन भर काम के बाद थके होने के कारण मैं तुरंत सो गई थी। लेकिन देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तेज-तेज आवाज में बहस हो रही थी। आखिरी बार मैनें तभी दोनों को देखा था। कृतिका का कहना है कि दोनों पहले भी कई बार लड़ चुके थे लेकिन बाद में सब सही हो जाता रहा है।

ये था पूरा मामला

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की पर्ल कॉलोनी में बीते दिन सुबह आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या कर दी गई। वे किराए के मकान में मृत मिलीं। पुलिस ने मौके से कई चीजें बरामद की थी। घटनास्थल से महज 20 मीटर दूर मीनाक्षी के कथित प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी, निवासी सीधी ने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। बता दें कि मीनाक्षी आरटीओ इंस्पेक्टर के पद पर दतिया में पदस्थ थीं। वो एक दिन पहले ही बेटी के साथ भोपाल आई थी। भोपाल में किराए के मकान में पवन और मीनाक्षी रूके थे। पुलिस के अनुसार पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद की आशंका है।