भोपाल

राजधानी में राजा भोज और विक्रमादित्य के नाम से बनेंगे विशाल प्रवेश द्वार, सीएम मोहन आज करेंगे भूमिपूजन

Entrance Gates : नए स्वरूप में नजर आएगा भोपाल। शहर में आने के लिए विशाल प्रवेश द्वार से निकलना पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 'भोज नर्मदा द्वार' का भूमिपूजन।
less than 1 minute read
Entrance Gates

Entrance Gates : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवेश करने वालों को जल्द ही शहर में आते ही नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इसकी वजह ये है कि, दल्द ही शहर में प्रवेश करते वक्त लोगों को अंदर आने के लिए विशाल प्रवेश द्वारों से होकर गुजरना पड़ेगा। बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह 10 बजे नर्मदापुरम, समरधा में 'भोज नर्मदा द्वार' का भूमिपूजन करेंगे।

हालही में खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। मध्य प्रदेश का गौरव रहे सम्राट विक्रमादित्य को आज भी न्यायप्रियता, पराक्रम और लोक कल्याण के लिए जाना जाता है। सीएम यादव ने कहा कि, सम्राट विक्रमादित्य को आज भी न्यायप्रियता, पराक्रम और लोक कल्याण के लिए जाना जाता है। वहीं राजा भोज को महान शिक्षक और योद्धा के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार ने तय किया है कि, हमारे गौरवशाली अतीत को दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। इसलिए राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर राजा भोज, विक्रमादित्य जैसे महापुरूषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे।

राजधानी को नया स्वरूप मिलेगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये भी कहा कि भोपाल और मध्य प्रदेश का गौरवशाली इतिहास हमें दोबारा उसी दौर में ले जाएगा, जिससे मध्य प्रदेश और देश गौरवान्वित रहा है। इससे राजधानी भोपाल को नया स्वरूप भी मिलेगा। सीएम भूमिपूजन के अलावा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे।

Updated on:
18 May 2025 09:17 am
Published on:
18 May 2025 08:57 am