भोपाल

Exam…6 दिन में पांचवीं, 8 दिन में आठवीं के Exam, 2.5 घंटे में पेपर

- राजधानी से 40 हजार स्टूडेंट लेंगे हिस्सा, राज्य शिक्षा से टाइम टेबिल जारी - माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केन्द्र की परीक्षा एक साथ
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Dec 2025, 10:47 PM IST
माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केन्द्र की परीक्षा एक साथ
माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केन्द्र की परीक्षा एक साथ

भोपाल। Mp board और राज्य ​​शिक्षा केन्द्र की परीक्षा एक साथ होगी। पांचवीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। यह 26 तक चलेगी। आठवीं की परीक्षा 20 से 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से साढ़े चार बजे रहेगा। आयोजन राज्य ​शिक्षा केन्द्र करेगा।

इसमें राजधानी से 40 हजार स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। पांचवीं की परीक्षा छह दिन में पूरी होगी तो वहीं आठवीं आठ दिन में खत्म हो जाएगी। यह बोर्ड बोर्ड पैटर्न पर कराई जानी है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने सभी जिलों को इसके संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्कूल स्तर पर परीक्षा सेंटर बनाए जाने हैं। कॉपियों की जांच के का तरीका हाइटेक रहेगा। अंक की शीट भेजने की बजाय यह ऑनलाइन चढ़ाए जाएंगे।

गड़बड़ी रोकने ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी

जिलों में होने वाली परीक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर इंतजाम होना है। परियोजना समन्वयक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। राज्य शिक्षा केन्द्र इन्हें प्रश्नपत्र भेजेगा जिसके ये स्टूडेंट तक पहुंचाएंगे।

एमपी बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी से
माध्यमिक ​शिक्षा मंडल की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट इसमें हिस्सा लेंगे। मार्च तक आयोजन होगा।

पर्यावरण पर भी होंगे अंक

दोनों कक्षाओं के स्टूडेंट को प्रोजेक्ट दिए गए हैं। यह पर्यावरण पर आधारित है। इनके प्रोजेक्ट के अंक मिलेंगे। इसके विषय स्कूलों को पहले ही भेजे जा चुके हैं।

Updated on:
24 Dec 2025, 10:47 PM IST
Published on: