भोपाल

Exit Poll results: एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, जानिए किसकी बनेगी केंद्र में सरकार

Exit Poll results: एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, आइए जानते हैं क्या कहती है अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट...।

2 min read
May 19, 2019
exit poll results 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होते ही कई एजेंसियों समेत चैनलों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए। ज्यादातर सर्वे में एनडीए को बढ़त बताई जा रही है, जबकि महागठबंधन भी आगे बढ़ता हुआ दिखाया गया है।

mp.patrika.com पर जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल 2019

रविवार को जैसे ही मतदान खत्म हुआ, शाम 6.30 बजे कई चैनल और एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए। आजतक और एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 1 से 3 सीटें बताई जा रही है, जबकि भाजपा के खाते में 26 का आंकड़ा दिखाया गया है।

एबीपी नीलसन

एबीपी नीलसन सर्वे के मुताबिक गुजरात में 26 में से 24 सीटें भाजपा को और दो सीटें कांग्रेस को। गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति काफी अच्छी बताई गई है।

एबीपी-नीलसन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 27 में से 6 सीटें भाजपा को बताई है, जबकि 21 सीटें महागठबंधन के खाते में बताई गई है। -पश्चिमी यूपी में भाजपा को भारी नुकसान बताया गया है।

इंडिया टीवी, सीएनएक्स
इंडिया टीवी, सीएनएक्स के सर्वे में दिल्ली में सभी सात सीटों पर भाजपा का कब्जा होने की उम्मीद जताई गई है।

इंडिया टूडे का सर्वे

इंडिया टूडे के सर्वे में राजस्थान में एनडीए को 23 से 25 सीटें बताई गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में भी कायम रह सकता है भाजपा का जलवा। कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल ने बताई मोदी की लहर।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में क्लीन स्वीप।
एग्जिट पोल में 2014 जैसी झलक नजर आई।
-542 सीटों का किया गया सर्वे।

HIGHLIGHTS


न्यूज 24 टुडे, चाणक्य
न्यूज 24 टुडे, चाणक्य के सर्वे में गुजरात में 26 सीटें भाजपा की बताई गई है।
-छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान।

न्यूज 24 के सर्वे के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा को 23 से अधिक सीटें मिल सकती है।

एक्सिस के एग्जिट पोल
एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक एमपी में भाजपा को 26 से 28 सीटें मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Updated on:
19 May 2019 07:22 pm
Published on:
19 May 2019 06:54 pm
Also Read
View All