बात गरबा की हो और फाल्गुनी पाठक के गीतों को याद ना किया जाए ये संभव ही नहीं है। फाल्गुनी पाठक के गीतों को सुनकर 90 के दशक का हर बच्चा बड़ा हुआ और ये आज भी ये गीत लोगों के बीच उतने ही लोकप्रीय हैं। यहां जानिए फाल्गुनी पाठक के उन फेमस गीतों के बारे में, जो आपकी इस नवरात्रि को बना देंगे और भी खास।

भोपाल/ 28 सितंबर 2019 से इस बार नवरात्रि का पावन पर्व शुरु होने जा रहा है। इस दौरान भारतवर्ष में एक बार फिर भक्त माता की आराधना में विलीन हो जाएंगे। इसके अलावा युवा इन दिनों में गरबा, डांडिया रास में मस्ती भी करते हैं। बात गरबा की हो और फाल्गुनी पाठक के गीतों को याद ना किया जाए ये संभव ही नहीं है। यानी गरबा बिना फाल्गुनी के गीतों के मानों अधूरा है। फाल्गुनी पाठक के गीतों को सुनकर 90 के दशक का हर बच्चा बड़ा हुआ और ये आज भी लोगों के बीच उतने ही पसंद किये जाते हैं। गरबा और डांडिया नाइट्स पर मंच पर लाइव प्रदर्शन करने के लिए ओह-सो-क्यूट वीडियो में प्रस्तुत पॉप संगीत से, इंडी-पॉप गायक ने भारतीय संगीत उद्योग में खुद की एक अलग पहचान बनाई।
हालांकि, नवरात्रि के दिनों में मुख्य रूप से गरबा और डांडिया गुजरात और महाराष्ट्र में मनाया जाता है। लेकिन, इसकी मस्ती और अलग अंदाज़ अब मध्य प्रदेश समेत देशभर को युवाओं को अपनी और खास आकर्षित करता है। राजधानी भोपाल में भी पत्रिका समूहके साथ साथ कई सामाजिक संगठन गरबा आयोजित कराती है। गरबा में शामिल होने वाले लोग पारंपरिक गुजराती परिधानों में सज-धजकर उत्साह के साथ कुछ फुट-टैपिंग नंबरों के साथ त्योहार मनाते हैं। अगर आप भी इस बार गरबा में डांस और डांडिया इंजाय करने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको फाल्गुनी पाठक के मधुर फेमस गीतों की प्लेलिस्ट बताएंगे, जो आपके इस महोत्सव में चार चांद लगा देंगे।
1-परी हूं मैं
फाल्गुनी पाठक का ये भावपूर्ण ट्रैक सबसे लोकप्रिय डांडिया गीतों में से एक के रूप में उभरा है। इस गीत को लेकर कहा जा सकता है कि, इस गीत के बिना नवरात्रि उत्सव का जश्न ही अधूरा है।
2-सावन में मोरनी
फाल्गुनी पाठक द्वारा गाए गए इस गीत को उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से गाया है। इसे सुनकर मानों भक्ति जागृत हो जाती है। इस गीत को जितना भी सुनें, बार बार लगता है कि, एक बार और सुना जाए। इस गीत के माध्यम से प्रेम कहानी की एक छोटी सी शुरुआत दर्शाई गई है, जो बेहद प्यारी होती है। यह ट्रैक लोकप्रिय है और आमतौर पर नवरात्रि के दौरान पर ये हर गरबा स्थल पर सुना जाता है।
3-मेने पायल है छनकाई
साल 1999 में रिलीज हुए इस गीत ने आते ही देशभर में अपनी धाक जमा ली और ये मनमोहक गीत लोगों के सर चढ़कर बोलने लगा। इसका वीडियो भी उस समय सुपर हिट हुआ था, जिसमें एक लड़की और एक लड़के की प्यारी सी कहानी बताई गई। ये गीत तब से लेकर आज तक गरबा की जान रहा है।
4-इन्धना विनवा
फाल्गुनी पाठक द्वारा गाया गया ये सुपरहिट गीत खास नवरात्रि उत्सव को केंद्रित करके ही लिखा और गाया गया है। इसलिए ये गीत आपके गरबा कलेक्शन में होना सबसे जरूरी है। क्योंकि, ये गीत वास्तव में त्योहार के एहसास और जादू को बढ़ा देता है।
5-ओ पिया
इस गीत का गुजरात में काफी प्रभाव रहा है। श्रीति झा, जो अब एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं, पहली बार इस गीत में नज़र आईं थीं। अपने लिरिक्स के कारण ये गीत हमेशा से गरबा महोत्सव में चार चांद लगाता आया है।