भोपाल

जहां रोमांच के साथ खतरा हो वो ‘एडवेंजर’, भावना डेहरिया ने बताया कैसे बना ये नया शब्द

Famous mountaineer Bhavna Deharia: जानी-मानी पर्वतारोही भावना डेहरिया एक कार्यक्रम में पहुंची थी, जहां उन्होंने कहा कि "एडवेंजर वह है जहां एडवेंचर और डेंजर साथ-साथ हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2025, 7:10 PM IST
Famous mountaineer Bhavna Deharia
गुना में आयोजित एक कार्यक्रम में भावना ने बताए अपने अनुभव।

Famous mountaineer Bhavna Deharia: मध्यप्रदेश की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने कहा है जहां एडवेंचर और डेंजर साथ-साथ होते वो 'एडवेंजर' है। राघौगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची भावना ने रोमांच और खतरों के शौकीन लोगों को यह नया शब्द दिया है।

जानी-मानी पर्वतारोही भावना डेहरिया एक कार्यक्रम में पहुंची थी, जहां उन्होंने कहा कि "एडवेंजर वह है जहां एडवेंचर और डेंजर साथ-साथ हो। यह शब्द मेरी पर्वतारोहण यात्रा से निकला है और हर उस सपने देखने वाले, जोखिम उठाने वाले और अज्ञात राह पर क़दम रखने वाले को समर्पित है।

पर्वतारोहण कोई खेल नहीं

भावना डेहरिया ने माउंट एवरेस्ट (2019) की सफल चढ़ाई के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पर्वतारोहण सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आत्मबल और जज्बे की परीक्षा होती है। भावना ने कहा कि युवाओं को प्रेरणा दे सके ऐसे मंच उपलब्ध कराते रहना चाहिए।

विक्रम पुरस्कार से हुई थी सम्मानित

भावना डेहरिया हाल ही में विक्रम पुरस्कार 2023 से सम्मानित हुई हैं और यह पुरस्कार पाने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला हैं जिन्हें यह सम्मान साहसिक खेल (एडवेंचर स्पोर्ट्स) के क्षेत्र में मिला है। यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला राज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान है। उनकी उपलब्धियां आज मध्यप्रदेश ही नहीं, देशभर की बेटियों और युवाओं के लिए मिसाल बन रही हैं।

Updated on:
5 May 2025, 7:10 PM IST
Published on: