भोपाल

यंगस्टर्स को भा रही हैं एम्ब्रॉयडरी और एथनिक प्रिंटेड जैकेट्स

विंटर सीजन एक बार फिर फैशन का कूल अंदाज लेकर आया है...

2 min read
Nov 25, 2017
winter jacket

भोपाल। विंटर सीजन एक बार फिर फैशन का कूल अंदाज लेकर आया है। नामी ब्रैंड्स ने बॉयज और गर्ल्स को लेकर खास विंटर वियर्स उतारे हैं। जैकेट्स, स्वेटशर्ट और स्वेटर्स में न सिर्फ कलर्स को लेकर इनोवेशंस किए गए हैं, बल्कि इनके पैटर्न में भी खास बदलाव आया है। जैकेट्स में जहां चैक्स और एथनिक प्रिंट को पसंद किया जा रहा है, वहीं स्वेटर्स में ड्यूल कलर का कॉम्बिनेशन पसंद आ रहा है। मार्केट में बॉम्बर जैकेट की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। ऑनलाइन मार्केट में भी विंटर वियर्स का अच्छा-खासा कलेक्शन देखने को मिल रहा है।

सिल्क के स्वेटशर्ट

गर्ल्स के लिए मार्केट में कॉटन के अलावा सिल्क फैब्रिक के स्वेटशर्ट हैं। सिल्क के स्वेटशर्ट मैटेलिक कलर लिए हुए हैं, जो गर्ल्स को अट्रैक्ट कर रहे हैं। एम्ब्रॉयडरी व चैक्स जैकेट का भी नया कलेक्शन देखा जा सकता है। इन वियर्स के प्रिंट पर गौर करें, तो ये एथनिक प्रिंट हैं, जिन्हें ट्रेडिशनल वियर्स के साथ भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। होशंगाबाद रोड स्थित मॉल के शॉपकीपर विवेक कहते हैं कि गर्ल्स की जैकेट्स और स्वेटशर्ट में खास क्रिएशन देखने को मिल रहे हैं। वुलन फैब्रिक की डिमांड कम है। कॉटन, पॉलिस्टर फैब्रिक की डिमांड ज्यादा है। गल्र्स सिल्क और कॉटन मिक्स स्वेटशट्र्स भी काफी पसंद कर रही हैं।

स्पोर्टी लुक की डिमांड

बॉयज इस समय स्पोर्टी लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि स्पोर्टस लुक वाली जैकेट्स और स्वेटशर्ट में नामी ब्रैंड्स ने न्यू कलेक्शन लॉन्च किए हैं। न्यू मार्केट के शॉपकीपर लोकेन्द्र बताते हैं कि बॉयज में स्पोर्टी लुक की जैकेट्स की डिमांड काफी है। साथ ही बॉम्बर जैकेट्स भी खूब पसंद की जा रही हैं। इन जैकेट्स को एक पॉकेट में भी आसानी से रखा जा सकता है। 10 नंबर मार्केट के शॉपकीपर विजय अग्रवाल के अनुसार, बॉयज में ड्यूल कलर स्वेटर्स की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसके अलावा प्रिंटेड जैकेट्स और स्वेटशर्ट भी उतारे गए हैं। न्यू कलेक्शन में जैकेट्स के अंदर ऑफ व्हाइट कलर भी काफी पसंद आ रहा है।

Published on:
25 Nov 2017 06:20 pm
Also Read
View All