
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र से सौतेले पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर विवाद (Father-Step Son Dispute) का मामला सामने आया है। भोपाल देहात के थाना गुनगा इलाके के गुड़ियाखेड़ा गांव में बहन के घर राखी बंधवाने आए किसान की उसके ही सौतेले बेटे ने साथियों के साथ मिलकर ऐसा कदम उठाया जिसमें किसान की जान चली गई। बीच बचाव करने आए किसान के बेटे को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात एक बजे इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी का शनिवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव के मुताबिक कुंजीलाल यादव पुत्र सुखराम यादव (45) ग्राम छावनी पठार में रहता था। शुक्रवार दोपहर वह बहन के घर पर राखी बंधवाने के लिए बेटे ऋषभ के साथ गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इस दौरान कुंजीलाल और उसका बेटा ऋषभ घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए।घायल पिता-पुत्र को रिश्तेदारों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर किसान को डॉक्टरों ने उन्हें बुरी खबर सुनाई।
गुनगा थाना प्रभारी टीआइ जाटव ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मृतक कुंजीलाल ने 24 साल पहले एक महिला को भगाकर शादी की थी। वह महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी थे। इन बच्चों से महिला को पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में महिला के बेटे की भूमिका सामने आई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे पूछताछ जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 29 अगस्त को ग्राम करोंदिया के जंगल में दबिश देकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू उर्फ अनिल, नितिन उर्फ नित्तू, राहुल सिलावट, सोनू सिलावट, राज बंशकार, अनिकेत मेहर, अयान खान और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है।