भोपाल

गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, एक के बाद एक 3 घर जलकर खाक, हैरान कर देगा वीडियो

- झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग- मकान में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग- आग की चपेट में आए तीन घर जलकर खाक- मंत्री विश्वास सारंग ने दिया मदद का आश्वासन
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2023, 2:38 PM IST
News
गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, एक के बाद एक 3 घर जलकर खाक, हैरान कर देगा वीडियो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि, शहर के अन्ना नगर इलाके के अंतर्गत आने वाली झुग्गी बस्ती में अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पहले तो उसी घर में भीषण आग लग गई। आग अचानक ही इतनी तेज बढ़ी कि, उसने एक के बाद एक तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जबतक आग पर काबू पाया गया, तब तक तीन परिवार के आशियाने जलकर खाक हो चुके थे। घटना की जानकारी लगते ही मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकार से हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि, रमाकांत अपने परिवार के साथ शहर के अन्ना नगर इलाके में रहते थे। दोपहर में समय उनके घर में रखे गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। गनीमत ये रही कि, हादसे के समय घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। एक घर में लगी आग ने धीरे - धीरे तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस का शुरुआती पड़ताल के अनुसार मानना है कि, झुग्गी बस्ती होने की वजह से आग आग ने तेजी से फैलते हुए रोद्र रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आे तीन मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए।


पीड़ित परिवारो का रो - रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते पूरे घर जलकर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि, आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई न ही को घायल है। लेकिन, तीनों घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ित परिवारो का रो - रोकर बुरा हाल है। मंत्री विश्वास सारंग ने पीड़िता परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

Published on: