भोपाल

एमपी में उठी फिल्म ‘जंगल सत्याग्रह’ को टैक्स फ्री करने की मांग, दिग्गज नेता ने सीएम मोहन को भेजा पत्र

Film Jungle Satyagraha tax free demand : राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने फिल्म 'जंगल सत्याग्रह' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है। फिल्म में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने एक्टिंग की है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 4:54 PM IST
Film Jungle Satyagraha tax free demand

Film Jungle Satyagraha tax free demand :मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक विशेष पत्र लिखा है। पत्र के जरिए दिग्विजय ने 'जंगल सत्याग्रह' फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने पत्र के माध्यम से ही फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास करने की भी मांग की है। बता दें कि, ये फिल्म आदिवासी समाज के बलिदानों पर आधारित है।

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि फिल्म पर आए पूरे खर्च को संस्कृति विभाग से अनुदान के रूप में दिया जाए। साथ ही फिल्म में किरदार निभाने वाले प्रतिभाशाली युवाओं का भी सरकार सम्मान करें। बता दें कि, 13 जनवरी को मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फिल्म का विशेष प्रीमियर शो भी दिग्विजय सिंह ने रखा था। ये फिल्म क्रांतिकारी आदिवासी नायकों के जल, जंगल, जमीन के हक के लिए किए गए संघर्ष को प्रदर्शित करती है।

पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों ने की एक्टिंग

फिल्म की खास वजह यह भी है कि इसमें नेताओं ने भी अभिनेताओं का काम किया है। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सुखदेव पांसे ने इस फिल्म में अभिनेता का किरदार निभाया है, जबकि कांग्रेस के एक पूर्व विधायक रहे धरमू सिंह सिरसाम ने भी फिल्म में रोल किया है। दोनों नेता बैतूल जिले से आते हैं। सुखदेव पांसे मुलताई सीट से विधायक रहे हैं, जबकि धरमू सिंह सिरसाम भैंसदेही से विधायक रहे हैं। जंगल सत्याग्रह फिल्म में बैतूल जिले के आदिवासी क्रांतिकारी गंजन सिंह कोरकू, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड और जुगरू गोंड जैसे नेताओं का संघर्ष दिखाया गया है।

Updated on:
18 Jan 2025, 4:54 PM IST
Published on: