31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक कार रुकवाकर दिग्विजय सिंह सीटों के नीचे ढूंढने लगे कोई चीज, सब रह गए हैरान, Video

Digvijay Singh Mobile Missing Exclusive Video : मोबाइल गुम होने पर दिग्विजय सिंह ने रास्ते में रुकवाया काफिला। कार की सीटों के बीच खुद ढूंढते नजर आए अपना फोन। एक्सक्लूसिव वीडियो Patrika.com के कैमरे में कैद हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Jan 2025, 3:24 PM IST

Digvijay Singh Mobile Missing Exclusive Video

Digvijay Singh Mobile Missing Exclusive Video :मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को अपनी निजी यात्रा पर रतलाम पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां वो कांग्रेस नेता सतीश पुरोहित के घर उनसे मिलने आए थे। कांग्रेस नेता के घर से वापसी के बाद जब दिग्विजय का काफिला रवाना हो गया, इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दिग्विजय सिंह समेत उनके काफिले में शामिल सभी लोग परेशान नजर आए।

काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के बीच उस समय असमंजस के हालात बन गए, जब दिग्विजय सिंह ने अचानक अपना वाहन रुकवा दिया। सभी सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता दौड़कर दिग्विजय सिंह के वाहन के पास पहुंचे। इस दौरान पता चला कि दिग्विजय सिंह का फोन कहीं खो गया था। दिग्विजय सिंह खुद भी फोन के गुमने से खासा चिंतित नजर आए। ये पूरा घटनाक्रम पत्रिका के कैमरे में कैद हो गया।

अपने फोन के लिए परेशान होते दिखे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह बार-बार एक अन्य फोन से अपने गुम होने वाले फोन पर रिंग करते रहे। यही नहीं, वो अपनी कार में भी सीटों के बीच फोन को तलाश करते नजर आए। दिग्विजय सिंह को चिंतित देख कांग्रेस नेता सतीश पुरोहित ने तत्काल अपने घर फोन लगाकर दिग्विजय सिंह का फोन तलाशने को कहा। घर वालों से पुरोहित को पता चला कि फोन घर में उसी स्थान पर रखा है, जहां दिग्विजय सिंह आकर बैठे थे। फोन मिलने की सूचना मिलने पर दिग्विजय सिंह ने राहत की सांस ली। इसके बाद काफिला दौबारा सतीश पुरोहित के घर के लिए रवाना हुआ।