भोपाल

एमपी के बड़े अधिकारी पर रेप का आरोप, भोपाल में दर्ज हुई FIR

भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर पर दुष्कर्म का केस दर्ज, जेलर मगनू सिंह मरावी की महिला कर्मचारी ने की शिकायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 12:50 PM IST
सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर पर दुष्कर्म का केस
सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर पर दुष्कर्म का केस- image AI

एमपी के एक बड़े अधिकारी पर रेप का आरोप लगा है। मामले में भोपाल में FIR दर्ज हुई है। रेप का यह केस भोपाल सेंट्रल जेल से जुड़ा है। यहां के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। एक महिला कर्मचारी ने उनके विरुद्ध पुलिस को शिकायत की है। उनकी शिकायत पर जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला कर्मचारी का कहना है कि आरोपी ने उनसे जबर्दस्त शारीरिक संबंध बनाए। जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ उन्होंने भोपाल के गांधीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मगनू सिंह मरावी भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर का पद संभाल रहे हैं। जेल में पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शिकायत पर मगनू सिंह मरावी के विरुद्ध गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

गांधी नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला कर्मचारी की शिकायत की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Updated on:
28 Nov 2026, 12:50 PM IST
Published on: