भोपाल

शॉट-सर्किट से बालाजी टॉवर में लगी आग, ढाई घंटे बाद बुझी

एमपी नगर में हादसा।: दमलकर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 8:07 AM IST
news
Fire in Balaji Tower with shot-circuit

भोपाल। एमपी नगर थाना क्षेत्र में शॉर्ट-सर्किट से बालाजी टॉवर में आग लग गई। आग टॉवर के तीसरी मंजिल में स्थित कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विस के दफ्तर से शुरू हुई। दमलकर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।

एमपी नगर थाना प्रभारी उपेंद्र भाटी ने बताया आग की शुरूआत सबसे पहले कार्वी कंपनी के दफ्तर में हुई। सुबह छह बजे कर्मचारी शिफ्ट पूरी कर नीचे उतर रहे थे।

इस दौरान तीसरी मंजिल में आग की लपटें दिखीं। इस दौरान वहां पर भीड़ इक_ा हो गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती आग ने भयावह रूप ले लिया था। आग लगने से कार्वी कंपनी का पूरा दफ्तर, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है।

ऊंचाई ज्यादा होने की से हाइड्रोलिक दमकल बुलानी पड़ी। कुछ देर बाद चार दमकलें और पहुंची, तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

तो होता भयानक हादसा...
बालाजी टॉवर में कई निजी कंपनियों व एजेंसियों के दफ्तर के अलावा कोचिंग संस्थान भी हैं। यदि आग पर जल्द ही नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह के समय अधिकतर दफ्तर बंद थे।

समय पर आग पर काबू नहीं पाया होता तो कई अन्य दफ्तरों तक आग की लपटें पहुंच जाती। हालांकि जिस दौरान आग लगी थी उस समय तेज बारिश हो रही थी।

आत्महत्या मामले में दो ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज
तीन महीने पहले एक ट्रांसपोर्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ लेकसिटी आनंद नगर में रहने वाले हरपाल सिंह (62) ने गत 21 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खा लिया था।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई थी।सुसाइड नोट में जनरल सिंह एवं देवेंद्र चौकसे पर लेन-देन को लेकर प्रताडि़त किए जाने का उल्लेख किया गया था।

Published on: