भोपाल

ट्विशा शर्मा की मौत जिस स्पाट पर हुई, सामने आई उसकी पहली तस्वीर

Twisha Sharma Case : ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री में जैसे-जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर रोज कोई न कोई चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसे लेकर दावा है कि, ये वही स्पाट है, जहां ट्विशा की मौत हुई थी। फिलहाल, एजेसिंयां मौके की तफ्तीश में जुट गई हैं।

3 min read
सामने आई ट्विशा शर्मा की मौत के स्पाट की पहली तस्वीर (Photo Source- Input)

Twisha Sharma :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत का मामला हत्या है या आत्महत्या फिलहाल जांच एजेंसियां हर एक पहलू की गहनता से जांच में जुटी हुई हैं। इसी बीच उस समथान की पहली तस्वीर सामने आई है, जहां ट्विशा ने आखिरी सांस ली थी। यानी उसकी मौत हुई थी। तस्वीर सामने आने के बाद मामले की जांच प्रक्रिया और तेज हो गई है। वहीं, मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने घटनास्थल से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू की फिर से तफ्तीश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, छत की वो जगह है, जहां 12 मई को कथित तौर पर 33 वर्षीय ट्विशा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। घटना ने एक हाई-प्रोफ़ाइल जांच को जन्म दिया, जो अब कथित तौर पर दहेज से जुड़ी मौत के मामले में बदल गया है। माना जा रहा है कि, सामने आई तस्वीर में कुछ ऐसे संकेत भी हैं, जिनके आधार पर जांच टीम नए एंगल से मामले की पड़ताल में जुट गई है। केस से जुड़े कई लोगों को आईडेंटिफाई कर पूछताछ भी की जा रही है। वहीं, इस नई तस्वीर के सामने आने के बाद कई नए सवाल खड़े हुए हैं, जिनके जवाब जांच एजेंसियां तलाश रही हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं का बारीकी से परखा जा रहा है। सच क्या है, जल्द लोगों के सामने होगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में भीषण गर्मी, 42 जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव-खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म शहर

आज ट्विशा के पति को कोर्ट में किया जा सकता है पेश

छत का वो स्पाट जहां ट्विशा शर्मा की मौत हुई (Photo Source- Input)

पुलिस ने ट्विशा शर्मा केस में उनके पति सम्राट सिंह को देर रात जबलपुर से गिरफ्तार किया और भोपाल ले आई। पुलिस टीम सीधे सम्राट को राजधानी के कटारा हिल्स थाने ले गई, जहां उनसे कई घंटों पूछताछ के साथ ही मेडिकल के लिए एम्स भोपाल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये कार्रवाई जांच के महत्वपूर्ण चरण में की गई है। सम्राट सिंह से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सबूतों की बारीकी से परखा जा रही है। आगे की कार्रवाई पूछताछ और जांच के निष्कर्षों के आधार पर तय होगी। वहीं, पुलिस आज सम्राट सिंह को अदालत में पेश कर 7 दिन का रिमांड मांगने की तैयारी में है।

सम्राट का वकालती लाइसेंस निरस्त

इससे पहले ट्विशा के पति का वकालती लाइसेंस भी बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने निरस्त कर दिया गया है। ये कार्रवाई मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए की गई है। सूत्रों का कहना है कि, सम्राट सिंह के खिलाफ जांच के बीच ये कदम कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।

ट्विशा की सास को मिला नोटिस

इधर, ट्विशा मामले में जांच के क्रम में पुलिस ने सास गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंचकर हाई कोर्ट का नोटिस चस्पा किया था। कार्रवाई के दौरान इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था। नोटिस देने के बाद जब पुलिस टीम मौके से रवाना हो रही थी, तभी एक पुलिस अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि, ये हाईकोर्ट का नोटिस है और इसपर आगे की विस्तृत जानकारी उनके वरिष्ठ अधिकारी देंगे। हालांकि, उस कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि, नोटिस से संबंधित सभी दस्तावेज रिकॉर्ड में शामिल कर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर होगी।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल पर 87 डीजल 91 पैसे बढ़ोतरी, पर एमपी में 1 रुपए तक बढ़े दाम, जानें आपके शहर के नए रेट
Published on:
23 May 2026 02:13 pm
Also Read
View All