भोपाल

Flights from Bhopal: तीन राज्यों के लिए नई फ्लाइट 1 मई से, बुकिंग शुरू

Flights from Bhopal: तीन राज्यों के लिए नई फ्लाइट 1 मई से, बुकिंग शुरू

2 min read
Apr 24, 2019
flight
Flights from Bhopal (BHO)

भोपाल। मध्यप्रदेश से राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडू के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 1 मई से स्पाइसजेट की उड़ान शुरू हो रही है। यह उड़ान तीनों राज्यों की राजधानी को भोपाल से कनेक्ट करेगी।

मध्यप्रदेश के राजाभोज एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एक बार फिर राजस्थान के जयपुर, गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए स्पाइसजेट की उड़ान 1 मई से शुरू होने जा रही है। इसके बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा मुंबई और दिल्ली के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानें भी एड हो रही हैं। सबसे खास बात यह है कि इस वक्त भोपाल के लोगो को सीधे चेन्नई जाने की भी सुविधा मिल रही है।

बंद कर दी गई थी उड़ान
इससे पहले 25 मार्च से इन शहरों की नियमित उड़ान बंद क दी गई थी। यात्रियों का लोड और मांग को देखते हुए दोबारा इसे शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले जयपुर के लिए एयर इंडिया की एक उड़ान चल रही थी, लेकिन उसका किराया बहुत बढ़ गया था।

अहमदाबाद के यात्रियों को लाभ
भोपाल से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को भी इस उड़ान से लाभ मिलेगा। इस रूप पर स्पाइसजेट के अतिरिक्त कोई अन्य कंपनी सेवा नहीं दे रही थी। इसलिए यात्रियों को रेलवे पर ही निर्भय रहना पड़ रहा था। इन दोनों रूट पर बुकिंग सेवा शुरू की जा चुकी है।

मुंबई के लिए एक और फ्लाइट 5 से
मुंबई जाने वालों के लिए अब एक और फ्लाइट बढ़ जाएगी। इस रूट पर जेट की फ्लाइट काफी समय से बंद कर दी गई है। इंडिगो भोपाल से मुंबई के लिए अपनी तीसरी उड़ान सेवा 5 मई से शुरू करने वाला है।

दिल्ली रूट पर भी बढ़ेगी फ्लाइट
इधर, दिल्ली के लिए भी इंडिगो 10 मई से उड़ान शुरू करने जा रहा है। इंडिगो को मिलाकर अब दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की संख्या 5 हो जाएगी।


कम किराए में करें यात्रा
भोपाल से शिर्डी 2423/-
शिर्डी से भोपाल 2423/-

भोपाल से हैदराबाद 2595/-
हैदराबाद से भोपाल 2379/-

भोपाल से दिल्ली 3295/-
दिल्ली से भोपाल 3299-

भोपाल से मुंबई 2117/-
मुंबई से भोपाल 2195/-

भोपाल से जयपुर 2298/-
जयपुर से भोपाल 2595/-

इंडिगो की आफ्टरनून उड़ान

उड़ान संख्या 6ई- 5381/5382
मुंबई प्रस्थान दोपहर 12.15 बजे
भोपाल आगमन दोपहर 01.40 बजे
भोपाल प्रस्थान दोपहर 02.10 बजे
मुंबई आगमन दोपहर 03.35 बजे

चेन्नई उड़ान का शेड्यूल
उड़ान संख्या एसजी 463/464

चेन्नई से प्रस्थान शाम 5.15 बजे
भोपाल आगमन शाम 7.10 बजे

भोपाल से प्रस्थान शाम 7.40 बजे
चेन्नई आगमन रात्रि 9.45 बजे

Cheapest Fare: सबसे सस्ती फ्लाइट का मजा लेना है तो अभी कर लें बुकिंग
https://www.patrika.com/bhopal-news/cheapest-flight-fare-from-bhopal-4437740/

Published on:
24 Apr 2019 05:07 pm