Flights News: दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी 2025 तक कंपनी दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद उड़ान भी शुरू करेगी। इससे किराए में कमी की संभावना है।
Flights News: राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो द्वारा 6 नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। इससे बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और गोवा के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
वर्तमान में 17 उड़ानों से बढ़कर 27 उड़ानें हो जाएंगी। इससे किराए में कमी की संभावना है। एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि अक्टूबर माह से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल में भोपाल को कम से कम आधा दर्जन नई उड़ानें मिलेंगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू के अलावा दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद तक उड़ानें शुरू करेगा। इंडिगो ने पुणे एवं गोवा का हवाई कनेक्शन फिर से जोडऩे की तैयारी की है। विंटर शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू होता है। कंपनी का प्रयास है कि सबसे पहले बेंगलुरू उड़ान शुरू हो जाए।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी 2025 तक कंपनी दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद उड़ान भी शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्लॉट ले लिया है। भोपाल से लंबे समय से पुणे उड़ान प्रारंभ करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
एयर इंडिया ने दो साल पहले पुणे उड़ान अचानक बंद कर दी थी। अब इस रूट पर इंडिगो कनेक्शन जोडऩे जा रही है। इंडिगो ने अक्टूबर माह से गोवा उड़ान पुन: प्रारंभ करने की तैयारी भी की है। यदि यह सब उड़ानें प्रारंभ होती हैं तो ङ्क्षवटर सीजन में पहली बार भोपाल से 27 जोड़ी उड़ानें हो जाएंगी। यानी प्रतिदिन 54 विमान फेरे लगाएंगे।