प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ को छाती में दर्द उठा है। साथ ही, उन्हें इसके प्रभाव से बुखार होना भी बताया जा रहा है।
भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के एक निजी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ को छाती में दर्द उठा है। साथ ही, उन्हें इसके प्रभाव से बुखार होना भी बताया जा रहा है। उनकी स्थिति को देखते हुए आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
पहले भी इंदौर एक अस्पताल में हो चुके हैं भर्ती
आपको बता दें कि, इससे पहले फरवरी माह में भी कमलनाथ को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक निजी अस्पताल में लिफ्ट गिरने के हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाल बाल बच गए थे। वहीं, हादसे के प्रभाव के चलते घबराहट की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ को फोन कर उनसे हालचाल जाना था।
हादसे के कारण बिगड़ गई थी तबियत
दरअसल, कमलनाथ इंदौर के डीएनएस अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल का स्वास्थ देखने पहुंचे थे। इसी क्रम में कमलनाथ के साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हो गए और इस बीच लिफ्ट अचानक 10 फीट नीचे गिर पड़ी। हादसे के बाद लफ्ट के दरवाजे भी लॉक हो गए थे। इसके बाद करीब 10 मिनट मशक्कत के बाद लिफ्ट का लॉक खोला गया था। हादसे के चलते कमलनाथ काफी घबरा गए थे। जिसके चलते उनकी तबियत बिगड़ गई थी।
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में