भोपाल

एमपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता का​ निधन, पार्टी में पसरा शोक, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Ajay Mishra- पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे अजय मिश्रा का आज ग्वालियर में निधन हो गया।

2 min read
Apr 10, 2026
Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee's nephew Ajay Mishra passes away in Gwalior

Ajay Mishra- मध्यप्रदेश में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता का निधन हो गया है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके के बीजेपी नेता अजय मिश्रा का बुधवार को निधन हुआ। वे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे थे। स्वर्गीय अजय मिश्रा प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता व मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई थे। उनका निधन आज ग्वालियर में हुआ। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय अजय मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पार्टी में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग स्वर्गीय अजय मिश्रा के निवास पर पहुंच चुके हैं। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रहीं हैं।

सीएम मोहन यादव, अनेक मंत्रियों-विधायकों-सांसदों व बीजेपी नेताओं ने स्वर्गीय अजय मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने अपने एक्स हेंडल पर शोक संदेश पोस्ट किए।

ये भी पढ़ें

एमपी में बंद होंगी 899 बसें, सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने भी लगाई मुहर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे अजय मिश्रा के देहांत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे अजय मिश्रा के देहांत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए स्वर्गीय मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा जी के छोटे भाई श्री अजय मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

ॐ शांति!

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने भी स्वर्गीय अजय मिश्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया

बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने भी स्वर्गीय अजय मिश्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई श्री अजय मिश्रा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति।

अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जा रहा था

पार्टी नेताओं ने बताया कि स्वर्गीय अजय मिश्रा लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। तबियत ज्यादा खराब होने पर अजय मिश्रा को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ और उनकी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जा रहा था। उपचार के दौरान ही अजय मिश्रा का अस्पताल में देहांत हो गया।

ये भी पढ़ें

मां की आंखों के सामने ही 70 फीट गह​रे बोरवेल में जा गिरा मासूम, रेस्क्यू जारी, आड़े आ रहीं चट्‌टानें

Updated on:
10 Apr 2026 12:41 pm
Published on:
10 Apr 2026 12:33 pm
Also Read
View All