भोपाल

Bharat Jodo Yatra : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने अपने खून से बनाई राहुल गांधी की पेंटिंग, यात्रा में लेकर चले

-भारत जोड़ो यात्रा का 9वां दिन-खून से बनी राहुल की पेंटिंग लेकर यात्रा में शामिल हुआ शख्स-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने अपने खून से बनाई पेंटिंग-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी
less than 1 minute read
News
Bharat Jodo Yatra : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने अपने खून से बनाई राहुल गांधी की पेंटिंग, यात्रा में लेकर चले

भोपाल. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश में जारी है। राहुल की यात्रा में रोजाना अलग - अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में यात्रा के नौवें दिन मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाते नजर आए।

विदिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी ने अपने खून से राहुल का पेंटिंग बनाने का दावा किया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता अरुण यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते द्वारा राहुल गांधी की पेंटिंग अपने खून से बनाने का दावा करने वाली पेंटिंग को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।


लहु से नख्श उकेरकर यात्रा में शामिल हुआ युवक

इस संबंध में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्विटर पर लिखा कि, विदिशा जिले से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते नवीन कोठारी अपने खून से बनी पेंटिंग राहुल गांधी को देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिला रहे है। यात्रा में शामिल लोगों में खून से बनी पेंटिंग चर्चा का विषय है। लोग राहुल के प्रति उनके विशेष लगाव का चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, पेंटिग के साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुछ दूरी चले भी हैं।

Updated on:
01 Dec 2022 01:05 pm
Published on:
01 Dec 2022 01:05 pm