भोपाल

दोस्त ने कहा- मेरी पत्नी को परेशान करता है… और कर दिया अपने ही दोस्त का मर्डर

हलाली डैम के पास मिला था शव  
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2022, 2:04 AM IST
friends murder in Bhopal
दोस्त ने कहा- मेरी पत्नी को परेशान करता है... और कर दिया अपने ही दोस्त का मर्डर

भोपाल/विदिशा. हलाली डैम के पास बीते पांच दिसंबर को एक युवक का शव मिला था, जिसके चेहरे पर चोट के काफी निशान थे। शव मिलते ही करारिया थाना पुलिस ने एफएसएल टीम सहित मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करारिया टीआइ अरुणा ङ्क्षसह के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान भोपाल निवासी आमिर खान के रूप में हुई।

एक ही मोहल्ले में रहते थे
आरोपी की पहचान गांधीनगर सेक्टर नंबर 3 नई बस्ती के रहने वाले आरिफ खान पुत्र हनीफ खान के रूप में हुई और उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। पुुलिस के अनुसार आरिफ ने पुलिस को बताया कि आरिफ और आमिर खान दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे और लोङ्क्षडग ऑटो चलाने थे। आमिर साथी आरिफ की पत्नी पर बुरी नजर रखता था।

रोड किनारे लगाया ठिकाने
आरिफ चार दिसम्बर की रात आमिर को सस्ता डीजल दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसने डगडगा के पास रास्ते में लोङ्क्षडग ऑटो रोका और पत्नी को परेशान करने की बात कहते हुए बहस करने लगा। यहीं आरिफ ने आमिर पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शव को वहीं रोड किनारे फेंङ्क्षसग के पास पटक लिया और भाग गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और रिमांड पर लिया है।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान
उधर, हबीबगंज के पीसी नगर मल्टी में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय संजय साहू पीसी नगर मल्टी में रहता था। वह निजी काम करता था। बीते दो महीने से उसे कोई काम नहीं मिल रहा था। पूर्व में वह एक ठेकेदार के पास में काम करता था। उसके तीन बेटे हैं, एक बेटा आटो चलाता है, जबकि दोनों अन्य लड़के निजी काम करते हैं। वहीं उसकी पत्नी एक अस्पताल में में काम करती है। परिजन ने बयान के बाद स्थिति साफ होगी कि आखिरकार उसे किस बात का तनाव था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने घर से बाहर निकलना और लोगों से मिलना भी बहुत कम कर दिया था। सोमवार शाम को परिवार के सभी बाहर थे। तभी संजय ने घर में जान दे दी।

Updated on:
9 Dec 2022, 2:04 AM IST
Published on: