भोपाल

‘गैस सिलेंडर’ बुक करते ही खाली हो गया अकाउंट, आप भी रहें सावधान !

Gas Cylinder Cyber ​​Fraud: जालसाज गैस वितरण कंपनी का अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और फिर गैस कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं।

2 min read
Mar 17, 2026
Gas Cylinder Cyber ​​Fraud (Photo Source - Patrika)

Gas Cylinder Cyber ​​Fraud: बीते कई दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जालसाज एक्टिव हो गए हैं। गैस सिलेंडर की कमी और लोगों की जल्दबाजी का फायदा उठाकर फर्जी लिंक और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया और मैसेज के माध्यम से गैस सिलेंडर डिलीवरी और इमरजेंसी गैस सप्लाई जैसे लुभावने ऑफर दिखाकर लिंक भेज रहे हैं जिस पर क्लिक करते ही रकम उड़ रही है।

जालसाज गैस वितरण कंपनी का अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और फिर गैस कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। कनेक्शन बचाने के लिए उनसे 10 से 20 रुपए भुगतान करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद फिर ग्राहक को एपीके फाइल के साथ लिंक भेजते है।

ये भी पढ़ें

CM मोहन यादव का ऐलान, अब ‘खेती’ में नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपए

ऐसे बचाव करें

  • गैस सिलेंडर की बुकिंग हमेशा गैस कंपनी के अधिकृत मोबाइल ऐप या वेबसाइट से ही करें।
  • सिलेंडर बुकिंग के लिए वाट्सऐप या एसएमएस पर आए अनजान लिंक पर भरोसा कर भुगतान न करें। शिकार हो जाएं तो ये करें।
  • गलती से किसी फर्जी लिंक पर पेमेंट कर दिया है तो सबसे पहले केंद्र सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर कॉल करके घटना की जानकारी दें।
  • नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टर पोर्टल पर जाकर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

वितरण अधिकारी बनकर ठगे

शक्ति नगर निवासी रश्मि सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गैस वितरण अधिकारी बनकर अंजान नंबर से कॉल आया था। उसने गैस बुकिंग के नाम पर एक लिंक भेजा और जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 1500 निकल गए। खाता में सिर्फ इतने ही रुपए बचे थे जिसकी वजह से बड़ी ठगी होने से बच गई। ठगी होने पर ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।

किल्लत के बीच घर से सिलेंडर की चोरी

रविवार रात कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों से चार गैस सिलेंडर चोरी हो गए। लालघाटी शिवनगर के रहने वाले रोबिन जैन के घर के बाहर बने भंडार गृह से तीन गैस सिलेंडर चोरी हुए। इसी तरह से पंचवटी कॉलोनी निवासी हेमंत ज्ञान चंदानी ने बताया कि मकान के अंदर रखा एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया है।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका युद्ध: अब केवल 6 दिन का बचा LPG स्टॉक, 600 रुपए बढ़कर कालाबाजारी शुरू !

Published on:
17 Mar 2026 12:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर