भोपाल

दिवाली पर गिफ्टिंग का नया ट्रेंड, भोपाल में गुड़ की मिठाई, रागी कुकीज की बढ़ी डिमांड

Gifting Trends: दीपावली पर अब पारंपरिक मिठाइयों के साथ ड्राईफ्रूट, शुगर फ्री मिठाई, मिलेट कुकीज और हेल्दी स्नैक्स की मांग बढ़ रही है। लोग स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखते हुए गिफ्ट पैक चुन रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 5:53 PM IST
दिवाली मिठाई, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
दिवाली मिठाई, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Bhopal news: दीपावली पर अपनों का मुंह मीठा कराने और उपहार देने की परंपरा इस बार नए अंदाज में नजर आ रही है। अब गिफ्ट पैक में सिर्फ काजू कतली, लड्डू और चॉकलेट ही नहीं, बल्कि ड्राईफ्रूट, शुगर फ्री मिठाई, मिलेट कुकीज, गुड़ से बने उत्पाद और हेल्दी स्नैक्स भी जगह बना रहे हैं। बदलती जीवनशैली और खानपान को लेकर बढ़ती जागरूकता का असर अब त्योहारों की खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है। लोग ऐसे उपहार चुन रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।

यही वजह है कि मिठाई कारोबारियों ने भी इस बार पारंपरिक मिठाइयों के साथ हेल्दी गिफ्ट पैक की अलग अलग वैरायटी तैयार की हैं। शहर के बाजार न्यू मार्केट, एमपी नगर, 10 नंबर, विट्टन मार्केट, पिपलानी, बरखेड़ा में दीपावली की खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग अब उपहार की कीमत के साथ उसमें शामिल उत्पादों पर भी ध्यान दे रहे हैं। कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में भी आकर्षक पैकिंग के साथ ड्राईफ्रूट और हेल्दी स्नैक्स की मांग दिखाई दे रही है।

इनकी मांग बढ़ी

मिठाई दुकानों पर इस बार गिफ्ट पैक के कई नए विकल्प हैं। इनमें बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता और किशमिश के आकर्षक कॉम्बिनेशन केसाथ खजूर से बने उत्पाद शामिल हैं। मिलेट कुकीज, रागी और बाजरे सेबने स्नैक्स और गुड़ की मिठाइयां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। कुछ दुकानदार ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग उत्पादों को मिलाकर कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स भी तैयार कर रहे हैं।

क्या कहते हैं कारोबारी

दीपावली के लिए मिठाइयों की मांग तेज हो जाती है। ऑर्डर पर लोग मिठाइयां, नमकीन तैयार करवा रहे हैं। ज्यादातर लोग सूखे मेवे और कम शक्कर वाली मिठाईयों की मांग करते हैं। इस बार भी त्योहार के लिए अनेकों तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां तैयार करवाई जा रही है।- मोहन शर्मा, मिठाई कारोबारी

हमेशा की तरह हमने दीपावली के लिए खास तरह की मिठाइयां बनाई हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से शुगर फ्री से लेकर ड्राईफ्रूट से बनी मिठाईयों की मांग अच्छी है। चना वाइट, काजू कतली, मगज लड्डू जैसी प्रतिष्ठित और परंपरागत मिठाइयों की मांग है। कच्चा माल महंगा होने से गत वर्ष की तुलना में इस बार मिठाईयों के रेट करीब 18 से 20 फीसदी ज्यादा है।- मुरली हरवानी, डायरेक्टर, मनोहर डेयरी

पारंपरिक मिठाइयों की जगह ड्राईफ्रूट्स को प्राथमिकता

पारंपरिक मिठाइयों की जगह ड्रायफ्रूट्स की मांग बढ़ी है। ग्राहक बजट के व्यापारियों के अनुसार इस दीपावली पर ड्राईफ्रूट गिफ्ट पैक अनुसार 500 ग्राम से लेकर एक किलो तक के पैक पसंद कर रहे है। सेहत के प्रति बढ़ती हैं। इनमें अलग-अलग ड्राईफ्रूट का कॉम्बिनेशन तैयार किया जा रहा जागरूकता के चलते लोग पारंपरिक मिठाइयों की जगह ड्राईफ्रूट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि त्योहारी सीजन के आखिरी दिनों में ड्राइफ्रूट्स के कारोबार में और भी उछाल आएगा।

Updated on:
4 Nov 2026, 5:53 PM IST
Published on: