भोपाल

शादी का वादा कर मुकर गई प्रेमिका’, दुखी प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम हर कोई दंग

Bhopal News : भोपाल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला लामने आया है। गर्लफ्रेंड ने रेप केस में फंसाने की भी दी थी धमकी।

2 min read
प्रेमिका से मिला धोखा तो प्रेमी ने की आत्महत्या (Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन Bhopal News : भोपाल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला लामने आया है। गर्लफ्रेंड ने रेप केस में फंसाने की भी दी थी धमकी।ठी नगर क्षेत्र में रहने वाली प्रेमिका से धोखा मिलने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आधी रात को छत के छज्जे पर बेडशीट बांधकर फांसी लगाई, सुबह स्वजनों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचित किया।

मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मुस्लिम प्रेमिका को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, थाना अशोका गार्डन पुलिस केस की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Road Accident : अवैध खदान में गिरी कार, हादसे में 1 की मौत 2 गंभीर

इकलौते बेटे ने लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय दीपक गुर्जर सेठी नगर में रहकर फेब्रिकेशन का काम करता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दीपक का प्रेम संबंध एक युवती से था। दोनों के बीच करीब सात साल से रिश्ता चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दीपक उसे लेकर परेशान था। तीन दिन पहले उसका फोन भी टूट गया था। शुक्रवार देर रात वह घर लौटा था। सुबह स्वजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं दीपक गुर्जर, अशोका गार्डन का निवासी, मैं कुछ करता हूं तो इसकी जिम्मेदार हिना है। यह मेरे साथ कई सालों से रिश्ते में है। जो कुछ दिनों से मुझे गुमराह कर एक लड़के के साथ घूम रही है, बात करती है और मुझे धमकी दे रही है कि तुम पर दुष्कर्म का केस लगवा दूंगी। दो दिन पहले मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया था। हमारा शादी का वादा था, लेकिन वह मुकर गई और कहती है कि तुम मर भी जाओगे फिर भी मुझ पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।'

Published on:
08 Mar 2026 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर