8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident : अवैध खदान में गिरी कार, हादसे में 1 की मौत 2 गंभीर

Road Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अवैध खदान में जा गिरी। खदान में पानी भरा हुआ था, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों को बाहर निकाला गया जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident

अवैध खदान में गिरी कार (Photo Surce- Patrika)

Road Accident :मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी ताजा बानगी सामने आई राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में स्थित ग्राम पंचायत अरहेड़ी से, जहां दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अवैध खदान में जा गिरी। खदान में पानी भरा हुआ था, जिसके कारण एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों को बाहर निकाला गया जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा इस कदर दर्दनाक था कि, कड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी बाहर निकाला गया। पुलिस ओर लोगों की मदद से घायल युवकों बाहर निकाला गया, जहां कार MP 04 EA 0244 औरा कार टैक्सी कोटे में दर्ज है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारण तलाश रही है।

बड़े पैमाने पर है अवैध खदान

आपको बता दें कि, अयोध्या नगर के अरहेड़ी में बड़े पैमाने पर अवैध खदान है। इस खदा ने जहां कई अवैध कॉलोनी बनाई गई है। लोग यहां रात में निकलने में काफी घबराते हैं। इस घटना के बाद प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने है। मृतक 22 वर्षीय रोहित माली छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहता था। घायल युवकों की पहचान अजय भारती और अरविंद माली के रूप में हुई है।

एमपी में युवक की मौत हो गई है। 2 घायलों

एसीपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में अवैध खदान में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई है। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई है। 2 घायलों का इलाज जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। अवैध खदान को लेकर पुलिस मुहिम चलाएगी।