7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 हजार करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, दो जिले होंगे कनेक्ट; 26 गांवों को होगा फायदा

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन के बीच ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण किया जाएगा। जो कि 3 हजार करोड़ की लागत से पूरी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
indore-ujjain road

एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना को 3 हजार करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। जिसमें अब इंदौर-उज्जैन का सफर आधे घंटे का ही रह जाएगा। दोनों शहरों के बीच तेज कनेक्टिविटी से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। जिसका सीधा लाभ स्थानीय स्तर होगा।

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर इंदौर जिले के सांवेर के किसानों ने डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि देश के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रो के बीच इस मार्ग से यात्रा सुगम और कम समय में होगी। परिणामस्वरूप आवागमन बढ़ेगा और देश में इंदौर-उज्जैन क्षेत्र का महत्व और अधिक बढ़ेगा।

इंदौर के 20 और उज्जैन के 6 गांवों को होगा फायदा

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि इंदौर के 20 और उज्जैन के 6 गांव लाभान्वित होंगे। सिंहस्थ के लिए भी यह मार्ग सुविधाजनक और उपयोगी होगा। इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में विकास की दृष्टि से नए युग का सूत्रपात हो रहा है। राज्य सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है। किसानों के सुझावों के अनुसार इस मार्ग का निर्माण कराना और उसके लिए उचित मुआवजे की व्यवस्था करना इस बात का परिचायक है कि सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। यह परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की मिसाल बनेगी।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अन्नदाता किसान की पीड़ा और कष्ट को समझते हैं। इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग को इस रूप में स्वीकृति मिलना उनकी संवेदनशीलता का ही परीणाम है। किसानों को इस परियोजना में अब 816 करोड़ रुपए से अधिक की मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।