भोपाल

Gold and silver price today: फायदे का सौदा नहीं सोना, चांदी भी कमजोर, जानिए आज का भाव

Gold and silver price today: अमरीका-चीन ट्रेडवार के समाधान के बीच कीमतें गिरने का डर, अब सोने से दूरी बना रहे निवेशक, नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी गिरावट
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 9:13 AM IST
gold_and_silver_price_1.png

भोपाल. शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद निवेशकों के सोने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद नहीं है। विश्लेषकों का कहना है कि सोने में आगे गिरावट आ सकती है। दरअसल, अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर के समाधान के साथ ही गोल्ड की कीमतों में तेजी गिरावट दिखेगी। शनिवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी गिरावट का असर देखने को मिला। आज 24 कैरेट सोने का भाव 39 हजार 7 सौ 40 रुपए प्रति दस ग्राम वहीं चांदी में प्रति किलो 51 हजार 300 रुपए है।

2019 की शुरुआत के बाद से अब तक भारत में सोने के दाम लगभग 24 फीसदी चढ़े हैं। 5 सितंबर और 6 सितंबर की गिरावट को छोड़ दिया जाए, तो इसके पहले सोने में करीब 27 फीसदी की तेजी आई थी। अगस्त में सोने का भाव सबसे ज्यादा चढ़ा था। अगस्त की शुरुआत में सोने का भाव 34 हजार रुपए के आसपास था। पिछले दो महीनों में सोने की ऊंची कीमतों ने निवेशकों को काफी भ्रमित किया है।

फायदे का सौदा नहीं

सोने में निवेश अब एक फायदे का सौदा नहीं है। हालांकि कुछ कारोबारियों को अब भी लग रहा है कि सोने के दाम आगे चढ़ सकते हैं। बाजार की नजर अमरीका में जारी होने वाले नॉन फार्म पेरोल के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।इधर, ड्यूटी घटने के आसार नई दिल्ली. घटते निर्यात व बढ़ती बेरोजगारी को थामने के लिए अब एक्सपोर्ट सेक्टर पर सरकार का फोकस है।

सरकार जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए पॉलिश्ड डायमंड और कलर्ड जेम्स स्टोन पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर विचार कर रही है। इस सेक्टर को महंगे स्टोन इंपोर्ट से छुटकारा मुमकिन है। सूत्रों के मुताबिक पॉलिश्ड डायमंड पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसदी करने और कलर्ड जेम्स स्टोन पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसदी करने पर विचार किया जा रहा है।

सोना 400 रुपए लुढ़का, चांदी 3500 रुपए कमजोर

रतलाम. विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में गुरुवार और शुक्रवार को रही भारी गिरावट के कारण स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को जेवराती सोना 400 रुपए लुढ़ककर 38,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 3500 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ एक सप्ताह के निचले स्तर 45,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने-चांदी में यह नोटबंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है।

कारोबार घटा

जयपुर में ज्वैलरी के कारोबार में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। सोने में हर तेजी के साथ गहनों का कारोबार घट रहा है। केवल जयपुर में यह घटकर 80 किलो प्रति दिन रह गया है, जो कभी 150 किलो प्रति दिन तक हुआ करता था। - कैलाश मित्तल, अध्यक्ष, सर्राफ ट्रेडर्स कमेटी

Published on: